राजसमन्द पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने किया पदभार ग्रहण

राजसमन्द। राजसमंद जिले में नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने आज नियत समय पर राजसमंद एसपी का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर राजसमंद पहुंचने के बाद उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में राजभोग झांकी के दर्शन किए व उसके बाद जिला कार्यालय पहुंचे । जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचने पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद पदभार ग्रहण किया गया। एसपी और डीएसपी सहित सभी थाना अधिकारियों ने जोशी की अगवानी की।

पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी ने मीडिया से बातचीत में बताया जिले की कानून व्यवस्था के अलावा साइबर क्राइम जैसे अपराधों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जिसमें स्थानीय लोगों और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से अपराधों पर काबू करने का प्रयास किया जाएगा।

गौरतलब है सुधीर जोशी इससे पूर्व नाथद्वारा में डीएसपी और राजसमंद एसपी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।