भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी ने जन संपर्क कर मांगे वोट – एक दर्जन विधायक व सांसद जुटे प्रचार में

राजसमंद। राजसमंद विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी ने जन संपर्क के दौरान आयोजित नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार में आने से पूर्व कांग्रेस ने राज्य में बंद या मर्ज किए गए सभी राजकीय स्कूल फिर से खोलने का वादा किया था। लेकिन, करीब ढाई साल बाद भी यह सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर पाई और अब स्कूल भवनों को किराए पर देने की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि गहलोत राज में राज्य की माली हालत इतनी खराब हो गई कि यह सरकार अब स्कूलें फिर से खोलने का वादा तो भूल गई और शिक्षा के मंदिर किराए देकर जेब भरना चाहती है। राज्य में कानून व्यवस्था काफी लचर है और भ्रष्टाचार भी चरम पर है। इसके चलते नित नए भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और आमजन भय के साथ जीने के लिए मजबूर हैं। बेटियां घरों से निकलने में डर रही है। ऐसे में राजसमंद की जनता अब कांग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है और इस उपचुनाव में सरकार को आईना दिखाने का मानस बना चुकी है। माहेश्वरी ने रविवार को मुण्डोल, आत्मा, देवपुरा, धायला, भगवांदा खुर्द, पसुंद, केलवा, झांझर, तलाई, पिपलिया, सार्दुल, देवपुरा, रघुनाथपुरा, भुंडल, उम्मेदपुरा, किशनपुरा, मोखमपुरा, कोरना का वाडा व मोरचना गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

सासंद ने किया ग्रमीण क्षेत्र का सघन दौरा

रेलमगरा। सांसद दीयाकुमारी ने राजसमंद विधानसभा के कोटड़ी, काबरा, खड़ बामणिया सहित आधा दर्जन पंचायतों में जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी के समर्थन में वोट देने की अपील की। सासंद ने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार में विकास के वादे झूठ के पुलिंदे है। दो साल पहले भी कांग्रेस ने जनता को बरगलाते हुए सत्ता प्राप्त की थी और अब फिर से वही हथकंडे विधानसभा उपचुनाव में अपनाने जा रही है। राज्य की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के विकास को अंधकार में धकेला दिया है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता से विकास के थोथे वादे जरूर करें, इसमें भाजपा को कोई आपत्ति नहीं है। क्योंकि काठ की हांडी सिर्फ एक बार ही चढ़ती है, बार-बार नहीं। जनता जानती है कि कांग्रेस के वादों में कितना दम और कितनी सच्चाई है। इस दौरान विरेन्द्रसिंह चौहान, पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सिंघवी, प्रवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष माधवलाल जाट,मंडल अध्यक्ष उदयलाल अहीर, नरहरिदेव सिंह, बोथलाल जाट, चतरसिंह राजावत, पूर्व चेयरमैन अशोक रांका, हरदयाल सिंह चौहान, गिरिराज सोनी सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

‘घर का जोगी जोगणा, और गांव का सिद्ध ‘

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल ने राजसमंद विधानसभा के उपुचनाव में भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी के साथ विधानसभा क्षेत्र के पिपलिया, तलाई, रघुनाथपुरा, देवपुरा सहित करीब दर्जनभर से अधिक गांवों में जनसम्पर्क किया। देवल ने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश को नाथी बाई का बाड़ा बना दिया है। सरकार के लिए राजस्थान की जनता का अपमान करना कोई बड़ी बात नहीं है जबकि बाहर के प्रदेशों से आए लोगों की ये मेहमान नवाजी कर रहे हैं। ये तो वही बात हो कि ‘ घर का जोगी जोगणा, और गांव का सिद्ध ‘। इस सरकार के पास केवल एक ही काम रह गया है और वो काम है बाडाबन्दी। कभी ये खुद के विधायकों की बाडाबन्दी करते हैं, तो कभी दूसरी पार्टियों के प्रत्याशियों की, जिनकी अभी जीतने की भी कोई संभावना है या नहीं। इस दौरान प्रधान अरविन्दसिंह राठौड़, कर्णवीरसिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र कोठारी, मण्डल अध्यक्ष मुकेश जोशी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पर्वतसिंह, पूर्व प्रधान दिनेश बडाला, खुमाणसिंह राव सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका मुंदड़ा व पूर्व मंत्री एवं अजमेर विधायक अनिता भदेल के सानिध्य में महिला मोर्चा जिला पदाधिकारियो की बैठक आयोजित हुई। विधानसभा चुनाव भाजपा मीडिय़ा प्रभारी प्रमोद गौड़ ने बताया है कि बैठक में केन्द्रीय मंत्री  जिला मुख्यालय पर सोमवार दोपहर 1 बजे आयोजित होने वाली आमसभा को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारिया सोंपी गई। बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री इन्द्रा राजपुरोहित, प्रदेश मंत्री ज्योति ज्यानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संगीता चौहान, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सविता सनाढ्य, पुष्पा पालीवाल, नगर अध्यक्ष अनिता पालीवाल, सीमा गोस्वामी, वर्धनी पुरोहित, संगीता कोठारी, मीना सोनी, कुसुम कावडिय़ा, संगीता पारिक, गीता मंडोवरा, मीना पालीवाल उपस्थित थी।