नाथद्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया ग्राम नमाना इकाई का गठन


नाथद्वारा @RajsamandTimes। नाथद्वारा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल जाट के नेतृत्व में ग्राम पंचायत नमाना कांग्रेस इकाई का गठन किया गया। जाट ने बैठक आयोजित करते हुए अध्यक्ष पद पर हरीश चंद्र पिता हमेर लाल गुर्जर मल नेनपुरियां,संगठन महामंत्री शंकर लाल नमाना को नियुक्त किया है। इसी प्रकार नमाना महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती विमला देवी पामेचा,बूथ नंबर 37 अध्यक्ष मुकेश कुमार गुर्जर,बूथ नंबर 38 अध्यक्ष रतन लाल लोहार, सांगा का खेडा,बूथ नंबर 39 अध्यक्ष लोकेश कुमार कुमावत, कुम्हारिया खेड़ा,बूथ नंबर 40 अध्यक्ष राज कुमार कीर नेनपुरिया को नियुक्त किया है।सभी पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी में जनता को जोड़ कर मजबूत करने की बात कही है।
इस बैठक में कोठारिया मण्डल प्रभारी ब्लॉक उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र आचार्य, ब्लॉक सचिव भगवान सिंह राव , ब्लॉक संगठन महामंत्री महेंद्र सिंह गौरवा, कोठारिया मण्डल अध्यक्ष शूरवीर सिंह राजपूत,मण्डल महामंत्री सागर पामेचा, भंवर लाल कुमावत, गणेश कीर, मूलजी कीर सहित समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।