विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने राउमावि नई हवेली में डिजीटल क्लासेज का किया लोकार्पण

विधायक मातृत्व वात्सल्य कार्यक्रम में महिलाओं से चर्चा कर सुनी समस्याएं

शुक्रवार को भी कई लोकार्पण-शिलान्यास समारोहों में शिरकत कर क्षेत्रवासियों को विभिन्न सौगातें देंगे डॉ जोशी

नाथद्वारा@RajsamandTimes।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी निरंतर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर हैं एवं आमजन को नित नई सौगातें दे रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को उन्होंने विधानसभा क्षेत्र नाथद्वारा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नई हवेली में डिजीटल क्लासेज का लोकार्पण किया। डिजिटल क्लास से यहाँ पढ़ने वाले बच्चे अब हाइटेक तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे। लोकार्पण के पश्चात डॉ जोशी ने यहाँ मौजूद बच्चो से संवाद भी किया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और देशसेवा के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मनीष राठी, उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश एम. जोशी, डिजिटल क्लासेज के चन्द्रमोहन महाजन, रजत महाजन सहित शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने नाथद्वारा शिव मूर्ति परिसर में विधायक मातृत्व वात्सल्य कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से वार्तालाप कर कोरोना काल में आई समस्याओं व सरकार के द्वारा किए गए राहत कार्य पर चर्चा की। डॉ जोशी ने महिलाओं से उनकी विभिन्न समस्याओं को लेकर भी पूछा।

इस अवसर पर रेलमंगरा प्रधान आदित्य प्रताप सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष मनीष राठी, उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर, समाजसेवी देवकीनंदन गुर्जर, दिनेश एम. जोशी, शंकरलाल चोधरी, सेमा सरपंच संदीप श्रीमाली सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

डॉ जोशी शुक्रवार को यहाँ करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी शुक्रवार 28 जुलाई को  क्षेत्र के दौरे पर रह कर विभिन्न लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शिरकत करेंगे। प्राप्त कार्यक्रम अनुसार शुक्रवार को वे सुबह 10:30 बजे राजकीय महाविद्यालय रेलमगरा का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद राजस्थान युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शिरकत करेंगे। इसके पश्चात वे वेदांता स्टेडियम रेलमगरा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। 3:30 बजे नाथद्वारा में पशु चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात श्रीनाथ पुलिस थाने एवं राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। अंत में वे सेठ मथुरादास बिनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साइंस ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे।