महिमा कुमारी मेवाड़ का रेलमगरा तहसील में हुआ भव्य स्वागत

पी एम मोदी के नेतृत्व में दस वर्षों में ऐतिहासिक कार्य हुए –
महिमा कुमारी मेवाड़

विश्वराज सिंह मेवाड़ का आह्वान – कहा
26 को भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें

राजसमंद @RajsamandTimes। राजसमन्द लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी मेवाड़ एवं नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने रेलमगरा मंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। महिमा कुमारी ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य बनता है कि हम अच्छे कार्य करने वाले का साथ दें। आने वाले वर्षों में यह राष्ट्र उन्नति के एक ऐसे पायदान पर काबिज होगा जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

प्रातः 8.50 बजे से पीपली डोडियान, ओड़ा, सादड़ी और बामनिया कला में जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि पी एम मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में जो कार्य हुए हैं वो ऐतिहासिक है जिससे देश की उन्नति हुई है। महिला हो या किसान, युवा वर्ग हो बुजुर्ग, उन्होंने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए अच्छी योजनाओं का क्रियान्वयन किया।

दोपहर बाद सिद्धेश्वर कला, रेलमगरा, राजपुरा, मेहंदुरिया, गवारडी, धनेरिया, चराणा आदि पंचायतों का दौरा करते हुए नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की हर बूथ पर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करना है और स्वयं को सबसे पहले मतदान करना है। आपका एक एक वोट इस देश को मजबूती प्रदान करेगा। पिछले दस वर्षों से केंद्र में मोदी सरकार है, कहीं पर भी भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। इसका मतलब केंद्र सरकार पूरी पारदर्शिता से जनता के सेवा कार्य कर रही है।

ओड़ा सरपंच अपने समर्थकों के साथ रंगे भाजपा के रंग में –

ओड़ा पंचायत के सरपंच देवीलाल मेघवाल अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने सभी को इकलाई पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित थे।

शनिवार को राजसमंद में होगा
जनसंपर्क – प्रत्याशी के मीडिया कन्वीनर मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि शनिवार 13 अप्रैल को भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी महिमा कुमारी मेवाड़ प्रातः 8 बजे से राजसमंद विधानसभा की पछमता, गिलुंड, कुरज, पीपली अहिरान, मोही पंचायत और सायं 7 बजे राजसमंद शहर में जनसंपर्क के साथ नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी भी साथ रहेगी।