वी विश फॉर सोसाइटी ने वृक्षों का मांडणा एवं वर्ली कला द्वारा रूप निखारा

राजसमंद। वी विश फॉर सोसाइटी राजसमंद द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में संस्था अध्यक्ष डॉ राकेश तैलंग के मार्गदर्शन में प्रातः 6:30 बजे इरिगेशन गार्डन में लगे 21 वृक्षों पर पेंटिंग की विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया।
संस्था सचिव लेफ्टिनेंट (डॉ.) विनिता पालीवाल ने बताया कि पेड़ जीवन का आधार है, प्रकृति का श्रृंगार है और इससे बचाना एवं सहेजना हम सभी का उत्तरदायित्व है। पर्यावरण जैविक तथा अजैविक घटकों का आपसी संबंध एवं समायोजन है। अतः वृक्ष पेंटिंग गतिविधि द्वारा भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को जन सामान्य से जोड़ने की दिशा में संस्था की अनोखी पहल है। संस्था उपाध्यक्ष उमा जोशी ने बताया पर्यावरण को संवारना सम्पूर्ण मानव जाति का कर्तव्य है।

राजसमंद के आमजन को पर्यावरण से जोड़ने एवं वृक्षों से अपनत्व स्थापित करने हेतु इस पेंटिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। संस्था सदस्या मोनिका बापना ने बताया कि इरीगेशन गार्डन पर नियमित आने वाले लोगों द्वारा संस्था के साथ मिलकर पेड़ों पर वारली कला एवं मांडणा बनाकर अपना योगदान दिया। अर्पणा पालीवाल ने बताया कि इस वृक्ष पेंटिंग के लिए संस्था द्वारा दो दिन पूर्व से ही पाम पेड़ों के तनों पर बेस कलर किया गया। इरीगेशन मॉर्निंग क्लब के सदस्यों ने भी इस ब्यूटीफिकेशन एक्टिविटी में अपना सक्रिय योगदान देते हुए बढ़ चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में इंद्रा लोहार, शशि महात्मा, मुस्कान बापना, ऋषिता भालावत, रेखा जैन , कृति जैन, तनीषा जैन, प्रखर जोशी , किंजल धींग, मोनिका राठौड़, नरेश  सालवी, रमेश सालवी, मधु चौरड़िया आदि ने उपस्थित रहकर पेंटिंग बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए पेड़ों को बचाने का संकल्प लिया।