विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी. जोशी ने किया क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण – कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

नाथद्वारा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने बुधवार को खमनोर पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उन्होंने अधिकारियों से बैठक कर खमनोर ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने व आवश्यक मॉनिटरिंग करने के लिये कहा।
डॉ. जोशी ने गुंजोल से बाँसड़ा ग्राम तक बन रही सड़क का निरीक्षण कर अधिकारियों को बारिश के पानी का उचित निकास हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्रामीणों व सरपंच को मौके पर बुलाकर चल रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंनें बाँसड़ा ग्राम में विद्यालय को क्रमोन्नत करवाने के लिए किया दौरा, शिक्षकों से विद्यालय में बालिकाओं का नामांकन बढ़ाने के लिये निर्देश दिये व ग्रामीणों को बच्चाें को विशेष रूप से बालिकाओं को सरकारी विद्यालयों में अध्ययन कराने पर बल दिया।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने गुंजोल पंचायत में बने उच्च माध्यमिक भवन के नवनिर्मित कमरों का अवलोकन किया, जिसमें विभाग में जेईएन से निर्माण की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने इस अवसर गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने के लिये निर्देश दिये।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी ने सांयो का खेड़ा में चल रहे जल जीवन मिशन में डाली जा रही पाइप लाईन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिये कि पाईप लाईन के लिये गुणवत्तापूर्ण कार्य कर इसका लाभ आमजन को मिल पाये ऎसा कार्य करें।
विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के धांयला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहां चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने सीएमएचओ से दूरभाष पर बात कर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य क्षेत्रों में हो रहे निर्माण कार्यों की जानकारी, नक्शे कार्य शुरू होने से पूर्व ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी से साझा करने के निर्देश दिए।


खमनोर शाहीबाग में ब्लॉक स्तर के जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें सम्बोधित कर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में बदलते तकनीकी परिप्रेक्ष्य के अनुरूप सभी को अपनी जानकारी अपडेट रख कार्य करने की आवश्यकता हैंं। उन्होंने मौजूद जनप्रतिनिधियों को आम जन तक सरकारी लाभ पहुँचाने व चल रहे विकास कार्यो की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा।
कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान जय हल्दीघाटी नवयुवक मंडल अध्यक्ष चैतन्य प्रकाश पंवार व सचिव पुष्पदत्त माली द्वारा खमनोर ब्लॉक मुख्यालय पर स्वीकृत अस्पताल, तहसील व कॉलेज का निर्माण गाँव की अनुपयोगी पड़ी बिलानाम जमीन पर कराते हुए मुख्यालय पर ही सुविधाएं विकसित करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर प्रधान भेरुलाल वीरवाल, उप प्रधान वैभवराज सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम माली,मांगीलाल पालीवाल,जिला परिषद सदस्य कुक सिंह राजपूत,सरपंच संघ जिलाध्यक्ष संदीप श्रीमाली,नाथद्वारा पालिका पार्षद रमेश राठौड़, पार्षद गोपेश बागोरा,पीयूष त्रिपाठी सहित अन्य ग्राम पंचायतों के सरपंच,कार्यकर्ता,क्षेत्रीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व आमजन मौजूद रहे।