राजीव गांधी ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक खेल 2022 खमनोर ब्लॉक का समापन

खमनोर। राजीव गांधी ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक खेल 2022 खमनोर 12 सितंबर से 15 सितंबर चार दिवसीय प्रतियोगिताओं का समापन आज गुरुवार महाराणा प्रताप स्टेडियम मलीदा में आयोजित किया गया। ग्रामीण ओलंपिक 2022 में वॉलीबाल पुरुष वर्ग में ग्राम पंचायत बागोल की टीम विजेता एवं मोलेला उपविजेता रही। वॉलीबाल महिला वर्ग में ग्राम पंचायत बामनहेड़ा की टीम विजेता एवं मचिंद उपविजेता रही। कबड्डी पुरुष वर्ग में ग्राम पंचायत नमाणा विजेता एवं बड़ा भाणुजा उप विजेता रही।कबड्डी महिला वर्ग में ग्राम पंचायत गुंजोल विजेता एवं धायला उप विजेता रही। शूटिंग बॉल पुरूष वर्ग में ग्राम पंचायत भैसाकमेड विजेता एवं कुंठवा उपविजेता रही। टेनिस बॉल क्रिकेट पुरूष वर्ग में ग्राम पंचायत बामनहेड़ा विजेता एवं गुंजोल उपविजेता रही। टेनिस बॉल क्रिकेट महिला वर्ग में ग्राम पंचायत कोठारिया विजेता रही। खो-खो महिला वर्ग में ग्राम पंचायत धायला विजेता एवं झालो की मंदार उपविजेता रही। हॉकी दोनों वर्ग में ग्राम पंचायत सायों का खेड़ा विजेता रही।
समापन समारोह में पंचायत समिति प्रधान भेरूलाल वीरवाल, उप प्रधान वैभवराज सिंह चौहान,पुलिस उपाधीक्षक छगन पुरोहित, विकास अधिकारी मुकेश जैमन , राजसमन्द डेयरी संघ अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुर्जर, सेमा सरपंच संदीप श्रीमाली, गुंजोल सरपंच किशन गायरी,बामनहेड़ा सरपंच गोपाल जोशी,कोठारिया सरपंच अजय सिंह चौहान,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार हेड़ा सहित अन्य विभागीय कर्मचारी ,शारिरिक शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेमा सरपंच संदीप श्रीमाली ने सभी विजेता टीमों को 1100 रुपया प्रति टीम उत्साहवर्धन हेतु पुरुस्कार स्वरूप दिए गए। विजेता टीमें जिला स्तरीय आयोजन में भाग लेगी।