मुख्य न्यायाधिपति, प्रशासनिक न्यायाधिपति एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा अपर जिला एवं सेशन न्यायालय नाथद्वारा परिसर में किया गया पौधारोपण

नाथद्वारा। माननीय मुख्य न्यायाधिपति संभाजी शिवाजी शिंदे, राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर, माननीय प्रशासनिक न्यायाधिपति संदीप मेहता , जिला एवं सेशन न्यायाधीश महोदय अनंत भंडारी, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नाथद्वारा श्री् लक्ष्मीकांत वैष्णव, अति. सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा श्री मनोज सिंघारिया, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा श्री परिणय जोशी द्वारा अपर जिला एवं सेशन न्यायालय नाथद्वारा परिसर में सघन पौधारोपण किया गया।


इस अवसर पर श्रीमान् न्यायिक अधिकारीगण के अलावा बार एसोसिएशन नाथद्वारा के अधिवक्ता पंकज गुर्जर, अनुजीत मुखिया,  लोकेश माली,  भूपेन्द्र सिंह गोरवा,  संदीप शर्मा तथा न्यायिक कर्मचारीगण  मनीष जोशी,  विजय अग्रवाल, सत्यवीर सिंह, वैभव मिश्रा, भोमाराम भाकर, दानाराम मीणा, गोविन्द, अनिल सनाढ्य, मुकेश श्रीमाली, सत्यप्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य कर्मचारीगणों ने उपस्थित होकर पौधारोपण किया ।