आठवीं बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य बनने पर पूर्व जिलाध्यक्ष गुर्जर का किया स्वागत

नाथद्वारा। पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर ‘काका’ को नाथद्वारा से आठवीं बार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य बनने पर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह गोरवा,समाजसेवी मनीष गुर्जर,पार्षद शीतल पालीवाल,संदीप सनाढय,विधानसभा यूथ कांग्रेस महासचिव इशिका सैनी, सेवादल अध्यक्ष संदीप झा,योगेश जोशी,भगवती लाल लोहार,अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष जीवा लाल रेबारी, जिलाध्यक्ष (कार्यकारी) श्रीजी शरण, जिलामहामंत्री भरत यादव आदि कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य देवकीनंदन गुर्जर ने 1985 से प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य का कार्यभार देने के लिए शीर्ष नेतृत्व डॉ सी पी जोशी विधानसभा अध्यक्ष, राजस्थान व प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद आभार जताया एवं युवा कार्यकर्ता को पार्टी से जुड़ने व संगठन को और मजबूत करने की बात कही।

राजसमन्द जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष, समाजसेवी श्री देवकीनंदन गुर्जर ‘काका साहब ‘, कुंभलगढ़ पूर्व विधायक श्री गणेश सिंह परमार , राजसमन्द से पूर्व प्रधान श्री शांतिलाल कोठारी एवं पूर्व सभापति आशा जी पालीवाल सहित प्रदेश के सभी नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यों को मंगलमय बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत,विधानसभा अध्यक्ष ड़ॉ सीपी जोशी साहब एवं प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा का आभार।