2 अक्टूबर गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

राजसमन्द। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय प्रातः 9 सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन बालकृष्ण स्टेडियम में किया गया।

सर्वधर्म प्रार्थना सभा में  राज्य विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष उर्मिला योगी व अन्य अतिथि गण का उपरना ओढाकर स्वागत किया गया है। राज्य मंत्री कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष उर्मिला योगी ने गांधी जयंती पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा में कहा कि गांधीवादी विचारधारा को लेकर पूरे राजस्थान में लागू किया जाए।

गांधी विचारधारा से गांधी जी ने आजादी दिलाई, गांधीवादी विचारधारा को बच्चे अपनाएं और सुंदर नागरिक बन सके। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शपथ दिलाई कि हमारे राज्य को नशा मुक्त राजस्थान बनाने का प्रयास करेंगे। गांधी जी के जीवन दर्शन पर गांधीवादी विचारधारा सत्य अहिंसा पर चलना चाहिए। इनका कोई विकल्प नहीं है सत्य और अहिंसा दोनों एक दूसरे के पूरक हैं,  अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए मन वचन कर्म अहिंसा का मार्ग अपनाना चाहिए।  ग्राम स्तर वार्ड स्तर पर गांधी विचारधारा को सर्व धर्म के माध्यम से पहुंचाने का प्रयास करें।

इस अवसर पर जिले में विद्यालयों द्वारा गांधी दर्शन पर कई प्रकार की झांकियां प्रदर्शित की गई ।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोइंदा, राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय राजसमंद, लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल जेके ,सोफिया पब्लिक स्कूल, कैरियर पॉइंट, सुभाष पब्लिक स्कूल, इमानुएल मिशन, बालकृष्ण विद्या भवन राजसमंद विद्यालय की झांकी में लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल प्रथम ,सुभाष पब्लिक स्कूल द्वितीय, राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनगर तृतीय स्थान पर रहे।  विजेताओं को पारितोषिक व अन्य विद्यालय को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। बालकृष्ण स्टेडियम से झांकीयों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, झांकियां व विद्यालय के सभी बच्चे  दांडी मार्च यात्रा करते हुए जेके पार्क कलेक्ट्रेट पर पहुंची। जेके पार्क कलेक्ट्रेट पर गांधीजी से संबंधित नगर परिषद द्वारा बने हुए स्टेचू का राज्य मंत्री ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सभापति अशोक टांक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष समाजसेवी देवकीनंदन गुर्जर, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी,अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचरन शर्मा, उपखंड अधिकारी दिनेश राय सापेला ,अतिरिक्त जिला पुलिस अधिक्षक शिव लाल बैरवा सहित सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

नाथद्वारा में सर्वधर्म प्रार्थना सभा व अहिंसा यात्रा का हुआ आयोजन

नाथद्वारा। 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर नगर के गांधी पार्क में प्रातः सर्वधर्म प्रार्थना व रामधुन का आयोजन करते हुए स्थानीय जनसेवकों व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । सेवादल द्वारा विश्व अहिंसा दिवस पर नगर में अहिंसा यात्रा निकाली गई। यह पद यात्रा गांधी पार्क सब्जी मंडी से होली मंगरा स्थित गांधी प्रतिमा तक आयोजित की गई।

अहिंसा यात्रा में सेवा दल के जिलाअध्यक्ष पुष्कर श्रीमाली, नाथद्वारा नगरपालिका चेयरमैन मनीष राठी,नाथद्वारा विधानसभा सेवादल अध्यक्ष संदीप झा, नपा उपाध्यक्ष श्याम गुर्जर , पार्षद प्रमोद गुर्जर , विनोद बोहरा, युवराज चौधरी,पीयूष त्रिपाठी, दिनेश जोशी ,नटवर मीणा, रतन दास मीणा ,किशोर सोनी, गोपेश बागोरा ,विशाल उपाध्याय एवं कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।  यात्रा का समापन होली मंगरा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके  किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद दिव्या गहलोत व वाल्मीकि समाज के रामजी ,यतेंद्र गहलोत ,रोहित, गोपाल ,अशोक राव नाथू लोहार अयूब भाई ने सभी अहिंसा के यात्रियों का स्वागत किया एवं महात्मा गांधी अमर रहे के नारे लगाए।