पालीवाल प्रदेश महासचिव – गर्ग जिलाध्यक्ष नियुक्त




राजसमन्द। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं विधि,मानवाधिकार एवं आर टी आई विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट श्री सुशील शर्मा ने प्रदेश महासचिव पद पर एडवोकेट श्री कृष्ण कान्त पालीवाल व जिलाध्यक्ष पद पर श्री रवि गर्ग को नियुक्त किया है।
श्री शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विधि,मानवाधिकार एवं आर.टी. आई विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विवेक तनखा के निर्देशानुसार नाथद्वारा निवासी एडवोकेट श्री कृष्ण कान्त पालीवाल को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि,मानवाधिकार एवं आर.टी.आई. विभाग का महासचिव एवं रवि गर्ग को राजसमन्द जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पालीवाल वर्तमान तक विधि,मानवाधिकार एवं आर.टी. आई के राजसमन्द जिलाध्यक्ष रहे है। उनकी नियुक्ति से संगठन एवं पार्टी को प्रदेश में और अधिक मजबूती मिलेगी। संगठन के पदाधिकारियों ने पालीवाल की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त कर शुभकामनायें प्रेषित की।