तहसीलदार घनश्याम शर्मा बने जिला संरक्षक

राजसमंद। अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शर्मा व प्रदेश सचिव युवा मनीष शर्मा की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तहसीलदार घनश्याम शर्मा (खण्डेलवाल) को जिला संरक्षक पद पर नियुक्त किया है।

शर्मा की नियुक्ति पर ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ता गोरव आचार्य, महेश आचार्य, दुर्गेश जोशी, सोहनलाल शर्मा, कन्हैयालाल लाल शर्मा, सुशांत शर्मा, तुलसीराम आचार्य, प्रहलाद शर्मा, सुनील शर्मा, पृथ्वीराज पुरोहित, कैलाश पालीवाल, विनोद व्यास, राहुल पालीवाल, ललित आमेटा, चेतन जोशी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।