सोशल डिस्टेंसिंग के साथ राजसमंद झील में ग्रेटर फ्लैमिंगो की कैटवॉक

राजसमंद। विश्व प्रसिद्ध राजसमंद झील किनारे भाणा गांव के छोर में इन दिनों बड़ी तादाद में पहुंचे ग्रेटर फ्लेमिंगो की कलाबाजियों से आबाद है। राजहंस परिवार की इस प्रजाति का मूल ठिकाना यूं तो यूरोपीय देश के साथ ही दक्षिण एशिया में है, लेकिन सर्दियों में यह भारत में कई स्थानों पर प्रवास करता है। लेकिन इस बार मई-जून में भी ग्रेटर फ्लैमिंगो और सारस क्रेन ने राजसमंद झील में डेरा डाल रखा है।

राजसमंद झील किनारे पानी में तैरते ग्रेटर फ्लैमिंगो और सारस क्रेन एैसे लग रहे मानो विदेशी पक्षी भी अपने-आप में सोशल डिस्टेसिंग की पालना करते हुए तैर रहे है। यह फोटो वन्यप्रेमी मनोज हाड़ा ने  उपलब्ध कराया है।