छः दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व नव कुंडीय सहस्र चंडी महायज्ञ का होगा आयोजन


नाथद्वारा। नजदीक ग्राम गड़वाड़ा स्थित आईश्री सोनल कृपा धाम में सोमवार 8 जनवरी से 13 जनवरी तक छः दिवसीय आई श्री खोडियार माँ, आई श्री करणी जी एवं आई श्री सोनल माँ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व नव कुंडीय सहस्र चंडी महायज्ञ का आयोजन होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दिवस सोमवार को प्रायश्चित स्नान, गणपति एवं मातृ स्थापन तथा पूजन कलश यात्रा, मंडप प्रवेश मंगलवार को वास्तु पूजन, अग्नि पूजन, मंडप पूजन कुशकुंपिड़का हवन प्रारंभ एवं चंडी पाठ प्रारंभ, ग्रह होम, कुटीर हवन, मूर्व्याधिवासन एवं स्थापित देव पूजन, बुधवार को प्रातः देव पूजन, वास्तुशांति, अधिवासन, स्थापित देवता हवन एवं चंडी पाठ गुरुवार को प्रातः देव पूजन, मूर्ति मूर्तिपति लोपालकावाहन पूजन, एवं होम प्रतिकुंड तत्वन्यास होम, शांतिवौष्टिक, व्याहुति होम शुक्रवार को प्रातः देव पूजन , प्रसाद तत्वन्यास, प्रसाद चंडिका, मूर्ति स्न्वनम, धाम परिक्रमा, शयनाधिनाषन , अर्ध्यादानम, प्रसादनयनम शनिवार प्रातः देव पूजन, 08-43 से 09-13 तक प्राण प्रतिष्ठा स्थिरीकरण, दृष्टि साधनम, व्याहुति हवन, शिव प्रतिष्ठा होम पूजन, पूर्णाहुति तथा महाप्रसाद वितरण होगा।

12 जनवरी को रात्रि भक्ति संध्या में विश्व विख्यात भजन गायक कीर्तिदान गढ़वी, लोक साहित्यकार माया भाई आहीर, लोक साहित्यकार मेराण भाई गढ़वी, लोक गायक विशाल भाई गढ़वी, लोक गायक सागरदान गढ़वी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में मातृ सानिध्य परम पूज्य आईश्री गंगा माँ (खोडीयार धाम, कोडाई – कच्छ), परम पूज्य आईश्री झालु माँ (खोड़ासर, कच्छ), परम पूज्य आईश्री रूपल माँ (रामपरा), परम पूज्य आईश्री कुँवरमाँ (देवनलिया – मध्यप्रदेश), परम पूज्य आईश्री गगबाई माँ (गवासी), परम पूज्य महामंडलेश्वर 1008 महंतश्री निर्मला बा (पाळियाद), परम पूज्य खीमश्री बेन तथा परम पूज्य धन बाई बेन (आईश्री हांस बाई माँ धाम रतड़िया, कच्छ) एवं संत सानिध्य परम पूज्य श्री मोरारी बापू (तालगाजरडा), परम पूज्य श्री अवधेशानंद जी ब्रह्मचारी महाराज, (सूरजकुंड – राजस्थान), परम पूज्य तिलकायत श्री 108 श्री इन्द्रदमन जी महाराज (राकेश जी महाराज) (नाथद्वारा-राजस्थान), परम पूज्य ललितकिशोर शरण दास जी महाराज, (सौराष्ट्र निम्बार्क पीठ, मोटा मंदिर, लिंबडी), परम पूज्य श्री 1008 हरदेवपुरी जी महाराज, जसपुरिया, परम पूज्य श्री 1008 दयालपुरी जी महाराज, हाथीदरा, परम पूज्य श्री धर्मस्वरूप स्वामी, स्वामीनारायण मंदिर, नाथद्वारा का रहेगा।