जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतगणना के परिणाम जारी, विजयी प्रत्याशियों को सौंपे प्रमाण पत्र

राजसमंद। जिले में चारों सीटों पर विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण हुए। रविवार को मतगणना के साथ ही नतीजे आए और विजेताओं की घोषणा हुई।

राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की दीप्ति किरण माहेश्वरी, नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विश्वराज सिंह मेवाड़, भीम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के हरि सिंह रावत एवं कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने जीत हांसिल की। विजेता प्रत्याशियों को आरओ द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

राजसमंद विधानसभा क्षेत्र का परिणाम:

राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में कुल 175883 मतों की गणना हुई। भाजपा की दीप्ति किरण माहेश्वरी ने 31962 मतों से जीत हांसिल की। राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी घनश्याम मुरडिया को 1772, भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी को 94043, कांग्रेस के नारायण सिंह भाटी को 62081, बहुजन समाज पार्टी के विनोद सोनवाल को 886, राइट टू रिकॉल पार्टी के मनीष पांडे को 396, निर्दलीय जितेंद्र कुमार खटीक को 548, निर्दलीय दिनेश बड़ाला को 13599, निर्दलीय मनोज कुमावत को 1231, नोटा को 1238 मत मिले। 89 मत रिजेक्ट हुए।

नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र का परिणाम:

नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में कुल 189034 मतों की गणना हुई। भाजपा के विश्वराज सिंह मेवाड़ ने 7504 मतों से जीत प्राप्त की। नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के डॉ सी पी जोशी को 87446, बसपा के बाबू लाल साल्वी को 1762, भाजपा के विश्वराज सिंह मेवाड़ को 94950, निर्दलीय जितेंद्र कुमार खटीक को 2001, निर्दलीय मोती सिंह को 681, नोटा को 2163 मत मिले। 31 मत रिजेक्ट हुए।

भीम विधानसभा क्षेत्र का परिणाम:

भीम विधानसभा क्षेत्र में कुल 163479 मतों की गणना हुई। भाजपा के हरि सिंह रावत ने 31768 मतों से जीत प्राप्त की। भीम विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के मनोहर सिंह रावत को 1288, कांग्रेस के सुदर्शन सिंह रावत को 62137, भाजपा के हरि सिंह रावत को 93905, बसपा के हुक्म राम साल्वी को 1334, एलजेपी (रामविलास) के गोविंद सिंह को 242, निर्दलीय घनश्याम सिंह को 240, निर्दलीय रावत दिलीप सिंह सिसोदिया को 364, निर्दलीय सुदर्शन सिंह रावत को 458, निर्दलीय हरी सिंह रावत पिता नाथू सिंह को 984, निर्दलीय हरी सिंह रावत पिता पन्ना सिंह को 928, नोटा को 1548 मत प्राप्त हुए। कुल 51 मत रिजेक्ट हुए।

कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र का परिणाम:

कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 155956 मतों की गणना हुई। भाजपा के सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने 22060 मतों से जीत प्राप्त की। कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बसपा के नारायण लाल बलाई को 1623, कांग्रेस के योगेंद्र सिंह परमार को 56073, भाजपा के सुरेंद्र सिंह राठौड़ को 78133, भारतीय ट्राइबल पार्टी के चमन दाना को 1843, भारत आदिवासी पार्टी के डॉ राम मीणा को 8813, निर्दलीय अनोप सिंह को 1223, निर्दलीय तेज राज कलाल को 645, निर्दलीय नीरज सिंह राणावत को 4237, निर्दलीय प्रकाश चंद्र वैष्णव को 1411, नोटा को 1915 मत प्राप्त हुए। कुल 40 मत रिजेक्ट हुए।