राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया एंड डिजिटल प्लेटफॉर्म्स डिपार्टमेंट की राजसमन्द जिला कार्यकारिणी घोषित

राजसमन्द। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी के मार्गदर्शन एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह  डोटासरा के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया एंड डिजिटल प्लेटफॉर्म्स डिपार्टमेंट के चेयरमैन सुमित भगासरा ने प्रदेश संयोजक डॉ संजीव राजपुरोहित की अनुशंसा पर शनिवार को कार्यालय आदेश जारी करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी राजसमन्द के सोशल मीडिया एंड डिजिटल प्लेटफॉर्म्स डिपार्टमेंट की जिला कार्यकारिणी घोषित की है।
राजसमन्द जिला कार्यकारिणी में कमलकिशोर पालीवाल को जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर विश्वास प्रजापत,ललित कलाल, धर्मेन्द्र कंसारा,लेखराज सिंह, प्रवीण सिंह, महासचिव पद पर संजय बंशीवाल,आशीष पुरोहित,प्रहलाद बंशीवाल,निशांत पुरोहित,देवेन्द्र सिंह चौहान, रोशन लाल तेली, सचिव पद पर शिवसिंह चदाणा, लालाराम गुर्जर,मनोहर खटीक, शांतिलाल लौहार,यशपालसिंह चारण,कमलेश कुमावत,नवल देवडा ,गोपीलाल कुमावत, मकबूल हुसैन, रोशन सालवी,ख्याल रावत व गिरधारी सिंह रावत को नियुक्त किया गया है।
सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए राजसमन्द जिले में सोशल मीडिया पर संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया है।