न्यू राइज विजडम प्ले ग्रुप खमनोर शाखा का शुभारंभ

खमनोर। खमनोर तहसील मुख्यालय की पंचायत समिति रोड पर बुधवार को नाथद्वारा की न्यू राइज सेकेण्डरी स्कूल ने अपनी चौथी शाखा विजडम प्ले ग्रुप स्कूल का शुभारंभ किया है।

विद्यालय का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरस डेयरी अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुर्जर, खमनोर पंचायत समिति प्रधान भेरु लाल वीरवाल व सरपंच ममता वीरवाल ने फीता काटकर माँ सरस्वती की छवि के सन्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाध्यापक योगेश तंबोली ने बताया कि न्यू राइज शिक्षण संस्थान पिछले 23 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। नाथद्वारा व खमनोर क्षेत्र में इंडो गुरुकुल पद्दति से बच्चो को शिक्षा दी जायेगी। खमनोर शाखा में प्ले ग्रुप से एचकेजी तक  दी जायेगी। जिसको लेकर स्कूल में प्रवेश शुरू हो गए। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने निदेशक संजय गुर्जर को विद्यालय की उतरोत्तर प्रगति के लिए शुभकामनाएं प्रेक्षित कर शिक्षा जगत में नवाचार के नए आयाम स्थापित करने हेतु बधाई दी है।