आत्मनिर्भरता का नया इतिहास रच रहा है भारत : विधायक दीप्ति

राजसमन्द@RajsamandTimes। राजसमन्द विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज देश रक्षा सामग्री एवं आयुध निर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता ही नहीं बढ़ा रहा है, वह एक बड़ा निर्यातक भी बन गया है। भारत की वन्दे भारत रेलगाड़ी को कई देश खरीदना चाहते हैं। इस्पात एवं अन्य धातुओं में भी भारत की आयात पर निर्भरता कम हो रही है।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 तक का कांग्रेस शासन स्वतंत्र भारत का एक काला युग था। आतंकवाद और भ्रष्टाचार के कारण भारत की सारी दुनिया में अपख्याति हो गई थी। इन 10 वर्षों में तत्कालीन कांग्रेस पार्टी एवं उसके शाही परिवार का एकमात्र लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठे मामलों में फंसाना ही था।

गलतियां करों और हल्ला मचाओं है कांग्रेस की नीति

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने मानहानि प्रकरण में अपील करते समय कांग्रेस के बड़े नेताओं और मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति की आलोचना की। कांग्रेस पार्टी एक ही नीति पर चल रही है, गलतियां करों और फिर हल्ला मचाओं। स्वयं शहजादे झूठे आरोपों और गाली-गलौज की भाषा का विगत 8 वर्षों से लगातार प्रयोग कर रहे हैं। इनके व्यवहार को देखते हुए तो दी गई सजा भी कम लगती है। पिछड़े समुदाय के प्रति कांग्रेस नेताओं में कभी सम्मान की भावना नहीं रही है। एक पूरे समाज को चोर कहना लोकतंत्र में बड़ा अपराध होता है। इन्हें तो अपने किए पर पछतावा भी नहीं है। स्वयं को देश की व्यवस्था और कानून से ऊपर मानने की प्रवृति इनके अहंकार को दिखाती है।