अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

राजसमन्द@RajsamandTimes। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को जिला परिषद सभागार में किया गया। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में महिलाओं द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से रैली निकाली गई। तत्पश्चात परिसर में घूमर नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर ईश वन्दना की गई एवं चेतना गीत गाया गया। जिसमें पुष्पा पालीवाल, भारती तैलंग सम्मिलित थे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, उत्साह चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, परबत सिंह, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण, मनीष वैष्णव, उपाध्यक्ष बीस सू़त्रीय कार्यक्रम हरि सिंह राठौड़, सभापति नगर परिषद अशोक टांक, डी पी एम राजीविका डॉ. सुमन अजमेरा, देलवाड़ा तहसीलदार हुकम कंवर, कोषाधिकारी विशाल अग्रवाल आदि अतिथियों ने वर्क फ्रोम होम व उडान योजना के पोस्टर लौंच किए।

देलवाड़ा प्रधान कसनी गमेती द्वारा सभी महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई। बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उप जिला प्रमुख हरि सिंह जी राठोड़ द्वारा सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई। सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण, मनीष जी वैष्णव द्वारा महिलाओं से सम्बंधित कानून के बारे में जानकारी दी गई। तत्पश्चात इंदिरा शक्ति प्रोत्साहन से अनिता परियानी , वन्दना कोठारी, नमीता जैन, संगीता दर्जी, श्रीराम राजिविका महिला को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया ।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष योगदान तारा पगारिया, सायर कंवर, सीता देवी, पुष्पा लोधा, अमृत जांगिड़ को पुरस्कृत किया गया।साथिनों को सम्मानित किया गया, जिसमें निर्मलााचौहान, दुर्गा प्रजापत, तक्कु देवी सालवी, अनिता कुंवर, संतोष यति, पिंकी कुंवर, जशोदा देवी भागीदार रहें।साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, राजीविका, आईसीडीएस अधिकारियों द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 280 महिलाओं ने भाग लिया।अंत में महिला अधिकारिता सहायक निदेशक रश्मि कौशिश ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।