पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार



नाथद्वारा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ सीपी जोशी शनिवार देर शाम नाथद्वारा पहुंचे। नाथद्वारा पंहुचने पर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
डॉ जोशी ने रविवार सुबह 10 बजे वरिष्ठ काग्रेसी नेता व खमनोर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान लालाराम गुर्जर के निधन पर उनको घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों को सांत्वना देते हुए संवेदना व्यक्त की। तत्पश्चातडॉ जोशी होटल उत्सव पहुंचे और वहाँ आयोजित कार्यकर्ता धन्यवाद समारोह में सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में नाथद्वारा के हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने जी-जान से मेहनत की है और मुझे हर कार्यकर्ता पर गर्व है। हम एक बार फिर एकजुटता से मजबूत बनकर उभरेंगे और आने वाले लोकसभा और स्थानीय चुनावों में जीत हासिल करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने आगामी 21 जनवरी को नगर में भव्य रामायण पाठ आयोजन करने की घोषणा की जो नगर के नई हवेली चौक में बन रहे श्रीराम मंदिर पर होगा। कार्यक्रम के तहत यहां 22 जनवरी को पूजन होगा। अगले 6 माह में श्रीरामजी की भव्य प्रतिमा की स्थापना होगी। उन्होंने मूर्ति के लिए हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता से सौ रुपए का सहयोग लेने की अपील की।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिसिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवकीनंदन गुर्जर, डेयरी चेयरमैन लक्ष्मीनारायण गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष मनीष राठी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश एम जोशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर, रेलमगरा पंचायत समिति प्रधान आदित्यप्रतापसिंह चौहान, खमनोर पंचायत समिति भैरूलाल वीरवाल, गोविन्दसिंह चौहान, राजसमन्द नगर परिषद सभापति अशोक टांक, लेहरूलाल अहीर, महिला कग्रिस नगर अध्यक्ष गौरी चौधरी आदि मंचासीन रहे एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।