राजकीय विद्यालयों में छप्पन भोग मनोरथ के महाप्रसाद का वितरण

नाथद्वारा@राजसमन्द टाइम्स। पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथ जी मंदिर के तिलकायत इंद्रदमन जी महाराज श्री की आज्ञा एवं विशाल बावा की प्रेरणा से राजकीय विद्यालयों में छप्पन भोग मनोरथ के महा प्रसाद का वितरण किया गया।

मंदिर पीआरओ गिरीश व्यास ने जानकारी देकर बताया कि महाराज श्री की आज्ञा एवं विशाल बावा की प्रेरणा से नाथद्वारा नगर एवं खमनोर ब्लॉक के 17 राजकीय विद्यालयों में जिनमें श्री रमेश चंद्र रा. उ. मा. वि. तेलियों का तालाब,गोकुलदास खेमजी दत्तानी रा उ मा वि नई हवेली, श्री गो.रा. उ.मा.वि. नाथद्वारा, रा प्रा वि तलाया निचली ओडन, रा मा वि डिंगेला, रा उ मा वि भेंसा कमेड़,रा उ मा वि गुंजोल, रा उ मा वि कुंचोली, रा उ मा वि बागोल,रा प्रा वि भील बस्ती नाडा बागोल,रा उ मा वि नीचली ओडन, रा उ मा वि टांटोल, रा प्रा वि बोराणा की भागल, महात्मा गांधी स्कूल खमनोर, रा बा उ मा वि खमनोर के लगभग 4000 विद्यार्थियों को प्रभु श्रीनाथजी के छप्पन भोग के महाप्रसाद का वितरण किया गया।

महाप्रसाद के वितरण की सेवा के रूप में वैष्णव जितेंद्र भाई, समीर भाई, अंजन शाह एवं पवन खंडेलवाल ने अपनी सेवाएं दी। विद्यालयों में वितरण की सेवा का कार्य कीर्तनिया गली के जमादार अनिल सनाढ्य, हर्ष सनाढ्य, वीरेंद्र गुर्जर, विजय गुर्जर, वेदांत गुर्जर, हर्ष गुर्जर, अर्पित गुर्जर, अर्पित दीक्षित आदि सेवकों द्वारा की गई ।