कांग्रेसी नेता बाघेरी नाका के नाम पर लूट रहे हैं झूठी वाहवाही – राठौड़


राजसमंद। कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी नेता बाघेरी नाका के नाम पर झूठी वाहवाही लूट रहे हैं, बाघेरी नाका का केवल भूमि पूजन कांग्रेस ने किया था। बाघेरी का नाका प्रोजेक्ट निर्माण कार्य को वसुंधरा सरकार ने पूरा करवाया था। कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए ।  राठौड़ ने कहा कि वर्ष 1990 से लेकर अब तक राजसमंद में लगातार भाजपा के विधायक जीत है। बीच में एक बार हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं की वजह से कांग्रेस को मौका मिला था। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से आज हमारे बीच किरण माहेश्वरी नही है परंतु उनके द्वारा किए गए विकास कार्य आज भी जनता को याद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा राजसमंद से सौतेला व्यवहार किया है, सरकार ने कुंभलगढ़ व राजसमंद विधानसभा में पिछले ढाई वर्षों में कांग्रेस ने कोई विकास कार्य किया है तो जनता को बताएं। कांग्रेस सरकार भाजपा विधायकों के क्षेत्र मे विकास कार्यों को लेकर सौतेला व्यवहार कर रही है। कांग्रेस राजसमंद विधानसभा चुनाव धनबल एवं सरकार बल के माध्यम से जीतना चाहती है जिसे भाजपा कभी सफल नहीं होने देगी। पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम किया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित, जिला महामंत्री सुनील जोशी, चुनाव मीडिया प्रभारी प्रमोद गौड़, संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धंडिया आदि उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष पूनिया शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर राजसमंद में
भाजपा प्रदेशध्यक्ष सतीश पूनिया शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर राजसमंद रहेंगे। विधानसभा चुनाव मीडिया प्रभारी प्रमोद गौड़ ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रात: 10 बजे देव हेरिटेज में भाजपा आईटी एवं मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। दोपहर 11 बजे राणा राजसिंह मंडल में हरि पायरा में आमसभा करेंगे। शाम 5 बजे मीरा मण्डल के लवाना ग्राम में आम सभा एवं रात्रि 7 बजे गिलुण्ड में कुरज मंडल की आम सभा को सम्बोधित करेंगे।