कांग्रेस मंडल प्रभारियों की हुई नियुक्तियां, गोरवा बने नाथद्वारा नगर प्रभारी


नाथद्वारा@RajsamandTimes। नाथद्वारा विधानसभा की नाथद्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शंकर लाल जाट ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंडल प्रभारियों की घोषणा करते हुए ब्लॉक संगठन महामंत्री महेंद्र गोरवा को सालोर मंडल व नाथद्वारा नगर का प्रभारी नियुक्त किया है। गोरवा को प्रभारी बनाने पर युवाओं ने उनका बस स्टैंड पर स्वागत किया।
जानकारी अनुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रत्येक पंचायत व बूथ इकाईयों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी । पंचायत पर 21 व बूथ पर 11 पदाधिकारी जमीनी स्तर पर पार्टी की कमान संभालेंगे।

ब्लॉक अध्यक्ष जाट ने सालोर मंडल व नाथद्वारा नगर प्रभारी महेंद्र गोरवा सहित मेहन्दूरिया मंडल प्रभारी शांति लाल प्रजापत,रेलमगरा मंडल प्रभारी नरेंद्र पराशर,बनेडिया मंडल प्रभारी शंभूलाल जाट, कोठारिया मंडल प्रभारी धर्मेंद्र आचार्य को नियुक्त किया है।