भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी के समर्थन में हुई चुनावी जनसभा

राजसमंद। भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी के समर्थन में कांकरोली बस स्टेण्ड पर आयोजित जनसभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, सासंद दिया कुमारी, पूर्व सासंद पाली पुष्प जैन, विधायक वासुदेव देवनानी, मदन दिलावर, सुरेन्द्रसिंह राठौड़, धर्मनारायण जोशी, नारायणसिंह देवल, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, अनीता भदेल, चुन्नीलाल गरासिया, शिवदान सिंह चौहान, जिला प्रमुख रतनीदेवी जाट, महेश प्रतापसिंह चौहान, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, हरिसिंह रावत, मनिषा चौधरी, अनीता गुर्जर, वीरेंद्रसिंह चौहान, पूर्व सभापति सुरेश पालीवाल, अशोक रांका, महेश पालीवाल, दामोदर अग्रवाल, पूर्व प्रधान भानु पालीवाल, दिनेश बड़ाला, महेंद्र कोठारी, नंदलाल सिंघवी, मांगीलाल कुमावत, कर्णवीर सिंह, पूर्व उपसभापति अर्जुन मेवाड़ा, मण्डल अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, मुकेश जोशी, गणेश पालीवाल, दिग्विजयसिंह भाटी, उदयलाल अहिर, महेन्द्र टेलर सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन भाजपा जिला महामंत्री सुनील जोशी तथा मंत्री गोपाल गुर्जर ने किया। आभार जिलाध्यक्ष विरेन्द्र पुरोहित ने ज्ञापित किया।
प्रदेश सरकार अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई है
विधानसभा चुनाव मीडिया प्रभारी प्रमोद गौड़ ने बताया कि बस स्टैंड पर आयोजित आम सभा में केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि देश में इस समय जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं वहां पर भाजपा चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में आज देश नई ऊंचाईयां छू रहा है। लगभग 7वर्षों से लगातार केंद्र सरकार जनहित के कार्य कर रही है लेकिन कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार के घोटाले का आरोप नहीं लगा सकता है इस से अच्छे दिन और क्या हो सकते है। उन्होंने कहा कि मैंने तो चुनाव में पूरी सरकार को जोधपुर में हराया था। अब 1 साल से सरकार मेरे आमने सामने भी नहीं हो रही है। इस चुनाव में गहलोत सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केवल अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं से एक मुखी होकर कार्य करने में जुट जाने का आव्हान किया। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि गहलोत सरकार और कांग्रेस नेता अपने केंद्र के 70 सालों का हिसाब-किताब लेकर मंच पर आ जाएं। मैं भी अपने भाजपा सरकार के 10 सालों का हिसाब लेकर मंच पर आकर उनसे बहस करने को तैयार हूं। अगर मैंने कांग्रेस को हरा नहीं दिया तो राजनीति छोड़ दूंगा। महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही है। रोजाना बलात्कार की घटनाएं हो रही है लेकिन यह सरकार और उसके मुखिया केवल अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए हैं। सांसद दीया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में चल रही योजनाओं का पैसा केंद्र सरकार भेजती है लेकिन यह सरकार इसका श्रेय लेना खुद चाहती है। मोदीजी की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज प्रदेश की जनता को मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी दिप्ती माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा ने मुझे प्रत्याशी बना कर जो विश्वास जताया है मैं उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी।