किरण माहेश्वरी जयंती पर विराट सम्मेलन

राजसमन्द। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेत्री स्वर्गीय श्रीमती किरण माहेश्वरी की जयंती पर किरण माहेश्वरी स्मृति मंच शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 को भिक्षु निलयम राजसमंद में एक विराट अलौकिक स्मरण सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। 

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने बताया कि स्मरण सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियानेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारियाउप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़प्रदेश महासचिव एवं सांसद दिया कुमारीपूर्व मंत्री एवं विधायक अनिता भदेलविधायक चंद्रभान आक्याविधायक अर्जुन जीनगरसांसद सीपी जोशीपूर्व विधायक चुन्नीलाल गरासियापूर्व विधायक अनीता गुर्जरविधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़पूर्व विधायक हरि सिंह रावतनाथद्वारा भाजपा प्रत्याशी महेश प्रताप सिंहयुवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मावरिष्ठ नेता शिवदान सिंह सहित भाजपा संगठन के पदाधिकारियों एवं कई गणमान्य व्यक्तियों की विशेष उपस्थिति रहेगी।

किरण माहेश्वरी स्मृति मंच राजसमंद के संयोजक सत्यनारायण पुर्बिया ने बताया कि किरण जयंती समारोह को लेकर राजसमंद जिले में सर्वत्र अत्यंत उत्साह का वातावरण है। समारोह में पूरे जिले से 10,000 से अधिक गणमान्य क्षेत्रवासियों की भागीदारी रहेगी। पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी ने सहज व्यवहारविकास की सोच एवं वैचारिक दृढ़ता की राजनीति से अखिल भारतीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाई थी। सभी राजनीतिक दलों की सिर्फ पदाधिकारियों से उनके अत्यंत मधुर संबंध रहे थे।