गुर्जर के आठवीं बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य बनने पर बोहरा समुदाय ने किया सम्मान

नाथद्वारा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर के प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य बनने पर  नाथद्वारा बोहरा समुदाय ने स्वागत सत्कार किया गया।
वरिष्ठ कांग्रेसी देवकीनंदन गुर्जर के आठवी बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य बनने पर स्थानिय वार्ड न 22 मे बोहरा समुदाय व कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत कार्यक्रम रख कर सम्मान किया ।

इस अवसर पर पालिका चैयरमेन मनीष राठी,नगर कांग्रेस अध्य्क्ष रमेश जैन, स्थानीय पार्षद दिनेश एम जोशी,गोपेश बागोरा,मनोनित पार्षद काइद जोहर,पियुष त्रिपाठी सहित बोहरा समुदाय के जनाब अमील साहब,युसुफ मोहम्मद,जुल्फिकार भाई,युसुफ भाई मंसुरी,मोइज भाई,राजु भाई सोनी,भरत बागोरा व समाज बधुं उपस्थित थे ।संचालन पियूष त्रिपाठी ने किया।