विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी ने किया पर्वतारोही प्रिंकेश का स्वागत

नाथद्वारा@राजसमन्द टाइम्स। नाथद्वारा निवासी प्रिंकेश जैन एवं सह पर्वतारोहियों की टीम द्वारा माउंट कनामों पर सफल पर्वतारोहण कर कुछ दिनों पूर्व विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था। इस चोटी की धरातल से ऊचाई 19,600 फ़ीट है, आज़ादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए 328 फ़ीट लम्बा तिरंगा लम्बा तिरंगा फहराया और एक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद यह रिकॉर्ड इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड, इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, इंडियाज बुक रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ़ रिकोर्ड में दर्ज करवाया गया।

उपरोक्त सर्टिफिकेट एंव मैडल को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष एवं नाथद्वारा विधायक डॉ सीपी जोशी ने अपने हाथों से पहना के आने वाले पर्वतारोहण के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह गोरवा,समाजसेवी योगेश जोशी,नाथद्वारा पूरण सिंह राजपुरोहित, पार्षद रमेश राठौर,राजसमन्द चेयरमैन अशोक टांक,सूंदर माली,कुशलेश चौधरी आदि उपस्थित थे।