मोदी शासन स्वतंत्र भारत का अमृत युग : दीप्ति किरण माहेश्वरी

राजसमन्द। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने इमली वाले बालाजी मंदिर में नगर मण्डल कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर हवन – पूजा कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। विधायक दीप्ति ने मोदी जी के शासन काल को स्वतंत्र भारत का अमृत युग बताया। जी-20 ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा मे अभूतपूर्व वृद्धि की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे प्रतिष्ठित राजनेता बन कर उभरे है। भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के नजदीक पहुंच गया है। धारा 370 को हटाना और राम मंदिर का भव्य पुर्ननिर्माण ऐतिहासिक और युग बदलने वाली घटनाए हैं।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने राम मंदिर के पुर्ननिर्माण के 500 वर्ष के संघर्ष काल की विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित शौर्य जागरण यात्रा का राजसमंद आगमन पर कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प वृष्टि कर स्वागत किया। शौर्य जागरण यात्रा हिन्दूधर्म के स्वाभिमान और आत्मगौरव को समर्पित यात्रा है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने मुण्डोल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विधायक जन संवाद आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के सनातन धर्म के अपमान, पत्रकारों का दमन और तुष्टिकरण के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ प्रत्युत्तर देने का आव्हान किया।