मुरारी बापू ने किए एकलिंग नाथ जी के दर्शन

नाथद्वारा@राजसमन्द टाइम्स। राष्ट्रीय संत मुरारी बापू ने रविवार शाम को मेवाड़ के प्रमुख शिव धाम एकलिंग जी में महादेव के दर्शन किये। बापू नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची 369 फ़ीट की शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम के लोकर्पणार्थ आयोजित नव दिवसीय राम कथा मानस विश्वास स्वरूपम का तत् पदम् उपवन में 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक वाचन कर रहे है।

दर्शनों में उपस्थित महादेव के भक्तों ने बापू के प्रति अपनी श्रद्धा का प्रदर्शन करते हुए नमन किया एवं लौटते समय सेल्फी फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की। इस दौरान तत् पदम् उपवन के मुख्य ट्रस्टी मदन पालीवाल, प्रकाश पालीवाल सहित अन्य साथ उपस्थित रहे।