इच्छा शक्ति और दूरदृष्टि से मोदी ने बदली भारत की छवि : दीप्ति किरण माहेश्वरी

राजसमन्द। राजसमन्द विधाय‌क दीप्ति किरण माहेश्वरी ने जीतावास में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। लाभार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दृढ़ इच्छा शक्ति और दूरदृष्टि से भारत की छवि बदल दी है। आज भारत विश्व का सबसे तिव्रगति से आगे बढ़ने वाला देश बन गया है। 30 करोड़ नागरिकों को निर्धनता के दुष्चक्र से बाहर निकाला गया है।

विधाय‌क दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरगामी सोच के कारण ही देश में धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन कई गुणा बढ़ गया है। अयोध्या में जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा एवं इसे विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक केन्द्र बनाने से देश में धार्मिक पर्यटन कई गुणा बढे़गा। विगत 10 वर्षों में धार्मिक पर्यटन 10 खरब रूपयों से बढ़ कर 30 खरब रुपये हो गया है। 22 जनवरी को रामलला के गर्भगृह में विराजने का प्रसंग सम्पूर्ण विश्व में सबसे अधिक देखे जाने वाला आयोजन होगा।

खेल र्स्पधाएं कठिनाइयों का सामना करना सिखाती है

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने श्री ताकाराज कुंवर संस्थान की क्रिकेट र्स्पधा का शुभारम्भ किया। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी करके उनका उत्साहवर्धन किया। उद्बोधन में कहा कि खेलकूद हमें जीवन की समस्याओं का, कठिनाइयों का सामना करना सिखाते हैं। समस्याऐं कभी तेज गति सेकभी स्पिन की तरह घूमती हुई मंथर गति से तो कभी गुगली की तरह आती है। कभी हमें सुरक्षात्मक रीति से खेलना होता है तो कभी आगे आकर सामना करना पड़ता है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने पीपली अहिरानमेघाखेड़ाकुरजजीतावास में शोक संतप्त परिवारों से मिल कर संवेदना व्यक्त की। ग्रामीण जनों से क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की।