मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 29 को नाथद्वारा दौरे पर , विश्वास स्वरूपम लोकर्पणार्थ महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

नाथद्वारा। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार 29 अक्टूबर की दोपहर 2 बजे विशेष विमान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा नाथद्वारा आएंगे। वे यहाँ गणेश टेकरी पर तत्पदम उपवन द्वारा निर्मित विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम के लोकर्पणार्थ आयोजित महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत कर शाम 5.50 बजे पुनः हेलीकॉप्टर से डबोक एयरपोर्ट पहुंचकर शाम 6 बजे विशेष विमान से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।