भाजपा के सभी कार्यकर्ता सेवा कार्यो में जुट जाए – जिलाध्यक्ष पुरोहित

ऑक्सीजन प्लांट के कार्यो का अवलोकन कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

राजसमंद। वैश्विक महामारी कोरोना के कहर के चलते लगातार जनहानि हो रही है। प्रतिदिन कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है, इन्ही परिस्थितियो के बीच जिला मुख्यालय पर शनिवार को भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने जिला अस्पताल में बन रहे ऑक्सिजन सप्लाई प्लांट का निरिक्षण किया। साथ ही ठेकेदार से चर्चा कर कार्य को गति देने आग्रह भी किया गया। साथ ही पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ ललित पुरोहित से चिकित्सालय विभिन्न व्यवस्थाओं, ऑक्सिजन बेड की उपलब्धता अन्य ह्र्दय रोगी, डिलीवरी वाले कैसेस में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की। मरीज को तत्काल उपचार मिले उनके परिजनों को भी राहत इस सम्बंध में विस्तृत चर्चा हुई।

जिला मीडिया प्रवक्ता अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि भाजपा प्रतिनिधि मंडल में शामिल जिला महामंत्री सुनील जोशी ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित ने जिले के सभी मंडल अध्यक्ष को पत्र लिख कर सेवा कार्यो में जुटने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में 18 वर्ष से ऊपर के लोगो को वैक्सीन, मास्क, सेनेटाइजर वितरण के साथ बूथ केंद्रों तक सेवा कार्य के लिए आग्रह किया है। गरीब को गणेश मान करके इस आपदा में संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज व सेवा के लिए आगे आए एवं सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि अस्पताल से सामंजस्य बैठा करके सेवा कार्य करे।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गोपालकृष्ण पालीवाल, मंत्री महेंद्रसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष मानसिंह बारहट, मंडल अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, गणेश पालीवाल, दिग्विजय सिंह भाटी, जिला कार्यालय प्रभारी प्रमोद गौड़, पूर्व चेयरमैन अशोक रांका, नेता प्रतिपक्ष व पार्षद हिम्मत कुमावत, मोहन कुमावत सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।