राजसमन्द लोकसभा क्षेत्र की 89किमी सड़कों के सुधार हेतु 9 करोड़ 34 लाख स्वीकृत,सांसद दीयाकुमारी ने मोदी सरकार का जताया आभार

भीम नाथद्वारा डेगाणा मेडता और जैतारण की 29 टूटी सड़कों का होगा कायाकल्प

राजसमन्द। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बनी सड़कों के सुधारीकरण हेतु केंद्र सरकार ने राजसमन्द लोकसभा क्षेत्र की 89 किमी सड़क हेतु 9 करोड़ 34 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

स्वीकृति पर, मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि क्षेत्र में पिछले काफी समय से सड़कों की टूटफूट के कारण आवागमन में परेशानी हो रही थी। बरसात और भार क्षमता से अधिक बड़े वाहनों के आवागमन से सड़के क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब केंद्र सरकार ने लगभग 10 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। जल्दी ही सुधारीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा जिससे आवागमन में सुगमता बनेगी। जो सड़के सूची में नहीं आ पाई है, उसकी सूची भी विभाग को वापस भेजी जाएगी।

संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभाओं भीम, नाथद्वारा, डेगाणा, मेडता और जैतारण की 89 किमी की सड़कों के लिए 9 करोड़ 34 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है।

भीम विधानसभा की सड़कें जिनका सुधारीकरण होगा-

1. NH 8 किमी 147 से डुंगावास तक सड़क 0.75 किमी लागत राशि 7.88 लाख
2.NH8 किमी 144 से चेता सड़क 1.40 किमी लागत राशि 14.70 लाख
3.NH 8 से झुंतरा सड़क – 0.75 किमी लागत राशि 7.88 लाख
4. हाथुन रोड़ से केशरपुरा सड़क – 0.75 किमी लागत राशि 7.88 लाख
5. पारड़ी से डंगरी सड़क – 3.50 किमी लागत राशि 36.75 लाख
6. नराणा अनोपुरा से महासिंह जी का खेड़ा सड़क – 2 किमी लागत राशि 21 लाख
7. हीरा खेड़ा से भेरूखेड़ा सड़क – 01 किमी लागत राशि 10.50 लाख
8. बिजनोल से खेड़ी सड़क – 2 किमी लागत राशि 21 लाख
9. नेड़च से शिवसिंह का गुड़ा सड़क – 2.90 किमी लागत राशि 30.45 लाख
10.उनवास से मादरेचों का गुड़ा सड़क – 3.23 किमी लागत राशि 33.92 लाख
11. रेलमगरा-फतेहनगर किमी 8 से छडांगा खेड़ा सड़क – 5 किमी लागत राशि 52 लाख

डेगाना विधानसभा की सड़कें-

1. थांवला से शेखपुरा सड़क – 7 किमी लागत राशि 73.50 लाख
2.बंवरला से चाचियास सड़क – 2.90 किमी लागत राशि 30.45 लाख
3. पालियास से पुनियास सड़क – 3.80 किमी लागत राशि 39.90 लाख
4. खाटोलाई से जोधरास सड़क – 2.30 किमी लागत राशि 24.15 लाख
16.डावोली मिठी से डावोली खारी सड़क – 2.50 किमी लागत राशि 26.25 लाख
5. हरसौर से मुण्डेलपुरा सड़क – 5.70 किमी लागत राशि 59.85 लाख
5. खारियां कलां से खींयास सड़क – 4 किमी लागत राशि 42 लाख
6. नथावरी से बेडास कलां सड़क – 4.20 किमी लागत राशि 44.10 लाख
7. स्टेट हाईवे 60 पर किमी 54 से खारोलवास सड़क – 3.50 किमी लागत राशि 36.75 लाख
8. हबचर से महीयासर सड़क – 6 किमी लागत राशि 63 लाख

मेड़ता विधानसभा की सड़क

1. माईदण्ड कलां से माईदण्ड खुर्द सड़क – 1.20 किमी लागत राशि 12.60 लाख

जैतारण विधानसभा की सड़कें-

1. बिरोल से मालपुरिया सड़क – 1.80 किमी लागत राशि 18.90 लाख
2.भूम्बलिया से रामपुरा सड़क – 4 किमी लागत राशि 42 लाख
3. भूम्बलिया से ओड़ावास सड़क – 2 किमी लागत राशि 21 लाख
4. टूंकडा से निम्बेडा खुर्द सड़क – 2.60 किमी लागत राशि 27.30 लाख
5.पालियावास से भीलादेवा सड़क – 6 किमी लागत राशि 63 लाख
6. महराई से बिरमपुरी सड़क – 3.05 किमी लागत राशि 32.03 लाख
7. पचानपुरा से पिपलिया बाड़िया – 3.10 किमी लागत राशि 32.55 लाख