समाजसेवी गुर्जर ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया अपना 75वां जन्मदिन

नाथद्वारा। किसान नेता व कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर ने अपना 75 वां जन्मदिन नाथद्वारा में कार्यकर्ताओं के साथ सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र गौरवा ने बताया कि नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने गुर्जर के जन्मदिन पर उनका आत्मीयता से स्वागत कर उनके दीर्घायु सुखद जीवन की कामना कर बधाई दी।
समाजसेवी देवकीनंदन गुर्जर द्वारा प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन कर सभी के लिए खुशहाली की प्रार्थना की। चौपाटी पर भी कार्यकर्ताओं ने गुर्जर को जन्मदिन पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।

त्रिनेत्र सर्कल पर रेखा माली ,केशव कॉम्प्लेक्स में नगरपालिका अध्यक्ष मनीष राठी, उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर, मनोनीत पार्षद विनोद बोहरा, न्यू कॉटेज में हरिवल्लभ गुर्जर,मनीष गुर्जर, महेंद्र गौरवा सहित कार्यकर्ताओं ने गुर्जर द्वारा केक काट सभी का मुंह मीठा कराया। सायं 6 बजे मॉर्डन स्कूल के बाहर भव्य आतिशबाजी की गई व समाजसेवी अंबालाल लोढ़ा, पार्षद विनोद जैन, पार्षद रमेश राठौड़, पूर्व पार्षद विनोद गुर्जर दाजी,आरिफ हुसैन सहित तूफान क्लब के युवाओं द्वारा काका साहब का जन्मदिन मनाया गया।