विश्व पर्यावरण दिवस सघन पौधा रोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, पेड़ पौधों से प्राकृतिक ऑक्सीजन व शुद्व वायु की प्राप्ति – डॉ. जोशी

राजसमंद। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में विभिन्न संघ संगठनों सहित संस्थाओं ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण दिवस मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नाथद्वारा के गणेश टेकरी पर वन विभाग, नगर पालिका, जिला प्रशासन एवं अरण्य संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से प्रारंभ किए गए अभियान को लेकर आयोजित समारोह को जयपुर से वर्चुअल रूप से सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि पौधा रोपण करना प्रकृति और पर्यावरण के लिए लाभकारी और महत्वपूर्ण है। यह प्राकृतिक रूप से हमें ऑक्सीजन और शुद्व वायु प्राप्त होने में सहायक होते है। कोरोना महामारी में ऑक्सीजन को लेकर काफी दिक्कतें रही। इसके लिए हमने काफी प्रयास किए गए ताकि कोई कमी नहीं आए।
जिला कलक्टर व अन्य अतिथियों ने किया पौधारोपण
इस अवसर पर जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी स्थानों पर पौधरोपण का लाभ मिलेगा और डीएमफटी में भी इसके लिये प्रस्ताव लेकर कार्य किये जाएंगे।

कार्यक्रम को एएसपी राजेश गुप्ता, आयुक्त कौशल कुमार, नगरपलिका अध्यक्ष मनीष राठी, मंदिर मंडल सीओ जितेन्द्र ओझा, एसडीएम अभिषेक गोयल, उपवन संरक्षक फतेहसिंह राठौड़ ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, भाजपा जिलाअध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित,अरण्य संस्थान अध्यक्ष परेश सोनी,जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, पर्यावरण प्रेमी सहित अन्य संस्थानों के सदस्यगण आदि उपस्थित थे।
जिला परिषद परिसर में लगाए छायादार पौधे


विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित ने कहा कि सम्पूर्ण मानव जाति का प्रकृति के प्रति यह कर्तव्य बनता है कि अपने आसपास पौधे लगाएं और पर्यावरण संरक्षण के लिए पानी बचाएं बिजली बचाएं जंगली जीव जंतुओं को संरक्षण प्रदान करें एवं इस प्रकृति के ढांचे को बचाएं।

इसके बाद जिला परिषद परिसर में जिलाध्यक्ष पुरोहित, विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, सीईओ निमिषा गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न छायादार पौधे लगाए। इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, उपाध्यक्ष महेंद्र कोठारी, गोपालकृष्ण पालीवाल ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जवाहर जाट, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष असलम पठान, प्रधान सुरेश कुमावत, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत, जिला मंत्री रामलाल जाट, कोषाध्यक्ष मानसिंह बारहट, पूर्व सभापति अशोक रांका, जिला महामंत्री हरिसिंह, मीडिया प्रवक्ता अरविंदसिंह भाटी सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
पर्यायवरण चेतना अभियान 2021 का आगाज
विश्व पर्यावरण दिवस पर आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट संस्थापक अध्यक्ष एवं पर्यावरण प्रेमी नानजी भाई गुर्जर के निर्देशानुसार कुंभलगढ़ के हमेरपाल ग्राम में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। जिलाध्यक्ष भंवरसिंह, दिनेश गुर्जर, देवीसिंह, हिम्मतसिंह, लक्ष्मणसिंह आदि की उपस्थिति में पौधा रोपण अभियान की शुरुआत की गई। साथ ही सभी ने प्रत्येक व्यक्ति द्वारा प्रति वर्ष एक-एक पौधा लगाए जाने का संकल्प लिया। अभियान के तहत कुंभलगढ़ के प्रत्येक गांव एवं ढ़ाणी में वृक्षारोपण जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

न्यायालय परिसर नाथद्वारा में हुआ पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर नाथद्वारा में माननीय अध्यक्ष महोदय, तालुका विधिक सेवा समिति, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नाथद्वारा श्री लक्ष्मीकांत वैष्णव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नाथद्वारा डॉ. लेखपाल शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नाथद्वारा श्री मनोज सिंगारिया के द्वारा पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत वैष्णव ने बताया कि पर्यावरण दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम ‘‘पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली’’ रखी गई है।
वर्तमान में कोरोना महामारी में आमजन को ऑक्सीजन की कीमत का अहसास हुआ है। अगर प्रत्येक व्यक्ति 1 पेड़ भी लगाने का संकल्प ले और पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करे तो प्रदूषण को दूर किया जाकर पारिस्थितिकी तंत्र को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।
उक्त पौधरोपण दौरान अधिकारीगण के अलावा न्यायिक कर्मचारीगण सत्यप्रकाश त्रिपाठी, विजय अग्रवाल, अनिल सनाढ़य, आलोक शर्मा, घनश्याम रेगर,सत्यवीर चौधरी, किशनलाल मेघवाल अधिवक्तागण अभिषेक सोनी, कमलेश अजमेरा,संतोष सनाढय, हर्षवर्धन, शेखर माली, कानि. राजेन्द्र चौधरी, वनपाल रतन लाल, कालू रेबारी सहित अन्य न्यायिक कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण ने उपस्थित होकर पौधरोपण किया|

जेके टायर फैक्ट्री में किया पौधा रोपण


पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय के समीपवर्ती जेके ग्राम कांकरोली स्थित जेके टायर फैक्ट्री प्लांट पसिर में पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जेके टायर उपाध्यक्ष आरके कडिय़ा ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज के उत्तरदायित्व का संदेश दिया। इस अवसर पर जेके टायर प्रबंधन की ओर से डीएस सीरवी, राजीव भटनागर, एचएल स्वामी, संजय अग्रवाल, एचएसई हेड अतुल मिश्रा, एचएस ई अधिकारी अंकुर कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने पौधा रोपण किया।
मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे बहुत जरूरी है: एबीवीपी
एबीवीपी के स्टूडेंट फोर सेवा प्रकल्प द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर अंकुरोत्सव पौधरोपण व सरंक्षण अभियान प्रारम्भ किया गया। परिषद जिला संयोजक किशन गुर्जर ने बताया कि अभियान के तहत जिले भर के एबीवीपी कार्यकर्ताओं की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों में पौधा रोपण का संरक्षण का संकल्प लिया। जिला सह संयोजक भगवत सिंह चारण ने बताया कि मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे बहुत जरूरी है। इसके बिना हम मानव जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। सेवा प्रकल्प जिला प्रमुख नीलेश पालीवाल ने बताया कि प्रकृति का सम्मान करके ही मानव समाज अपना भविष्य सुरक्षित कर सकता है। इस अवसर पर राजनगर, कांकरोली, धोइंदा, केलवा, मोही, कुंवारिया, वासनी, नाथद्वारा, रेलमगरा, कुंभलगढ़, चारभुजा आदि इकाइयों पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम विभिन्न किस्म के पौधे रोपकर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।
औषधीय पौधों का किया रोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग के निदेशानुसार जिले के प्रत्येक औषधालयों में औषधीय पौधों यथा गिलोय, तुलसी, कालमेघ, अश्वगंधा, नीम, धृतकुमारी आदि का रोपण किया गया एवं संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली गई। इस अवसर पर कई ग्राम पंचायतों के संरपचों, आम जनता एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा विभाग के कर्मचारियो की अभिनव पहल पर सहयोग किया।
हरिओम उपवन पसुन्द में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस व हरिओम उपवन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरिओम उपवन में भाजपा नेता व समाजसेवी कर्णवीरसिंह राठौड़, पूर्व उप्रधान सुरेश जोशी, सरपंच अयन जोशी ने पौधे रोपण कर प्रकृति के महत्व का संदेश दिया। सरपंच जोशी ने बताया कि उपवन में 10 हजार सहजन के पौधे, 1 हजार पीपल व 2 हजार नीम के पौधे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष महेंद्र कोठारी, ग्रीन बेल्ट सोसायटी अध्यक्ष मधुप्रकाश लड्ढा, युवा मोर्चा सेवा प्रभारी जयेश शर्मा, समाजसेवी गोविंद प्रजापत, टाइगर गु्रप के दिनेश जोशी, मनोज जोशी, राधे जोशी, विजय सिंह आदि उपस्थित थे।
महावीर इंटरनेशन ने किया पौधारोपण
महिला मंच एवं महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। महिला मंच संयोजिका शकुंतला पामेचा ने बताया कि इस मौके पर महावीर इंटरनेशन अध्यक्ष भरत दक, संजीव, भगवतीलाल जैन, सदस्य गणपत सिसोदिया, हस्मीमल दात्रा द्वारा महिला मंच एवं जनविकास संस्थान परिसर में फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। इसी के साथ पर्यावरण दिवस पर पौधों की उपयोगिता के बारे में चर्चा की गई। इसके बाद महिला मंच कार्यालया में संचालित सामुदायिक आईशोलेनश सेंटर का भी अवलोकन कर नर्सिंग स्टाफ से जानकारी ली।
21 पौधे लगा कर लिया संरक्षण का जिम्मा
चारभुजा। अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर चारभुजा तहसील के गोमती चौराहे पर सड़क के किनारे पर्यावरण प्रेमियों द्वारा पौधे लगाकर उनको बड़ा करने तक का जिम्मा लिया। गोमती चौराहा व्यापारी मंडल एसोसिएशन अध्यक्ष धर्मचंद गुर्जर ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षक मंच लक्ष्मीनारायण आमेटा, गोमती चौराहा व्यापारी मंडल सदस्य चंदनमल जैन, राकेश गुर्जर, दुर्गेश जैन, ओगूलाल गुर्जर, रोहित प्रजापत सहित कई सदस्यों द्वारा सड़क किनारे 21 छायादार फलदार वृक्ष रोप कर उनको बड़े करने का जिम्मा भी लिया। इस दौरान गोमती चौकी के पुलिस जवानों ने भी पौधारोपण करने में सहयोग किया। इसी के साथ वनविभाग नाका झीलवाड़ा रेंज पर वन प्रेमी एवं कुंभलगढ़ हेरीटेज सोसायटी सचिव कुबेरसिंह सोलंकी, कुंभलगढ़ उपप्रधान शांतिलाल भील, वन चौकी रेंजर देवेंद्र कुमार पुरोहित, वनपाल माधवसिंह, जसवंतसिंह, जसराज सिंह ने फलदार व छायादार वृक्ष लगाकर संरक्षण का संकल्प लिया।

चिकित्सा कार्मिकों द्वारा वृक्षारोपण कर भविष्य में पेड़ न काटने का संकल्प लेने के साथ पर्यावरण जागरूकता का दिया संदेश 

खमनोर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमनोर के चिकित्सा अधिकारी व कार्मिकों द्वारा चिकित्सालय परिसर में बरगद, अमरूद, आशापाल, बिल पत्र, जामुन व मीठानीम के पौधों का पौधारोपण कर भविष्य में कभी भी पेड़ न काटने का संकल्प लेने के साथ ही आमजन को पौधारोपण करने का संदेश दिया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. मस्त राम मीणा ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी व्यक्ति का जीवन भी सुरक्षित रहेगा क्योंकि व्यक्ति के जीने के लिए ऑक्सिजन महत्वपूर्ण है और ऑक्सिजन पेड़ पौधों के द्वारा ही मिल पाता है। इसलिए देश के प्रत्येक नागरिक को कम से अपने जीवन मे 5 पेड़ अवश्य लगाने चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. आर. पी. चावला, डॉ. प्रफुल्ल कुमार, दीपक मित्तल, राकेश पालीवाल, चेतन दूरिया, पवन बडारिया, पूरण सिंह झाला, राजू माली, किशन गमेती सहित समस्त स्टॉफ मौजूद था।

खमनोर में जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया पौधारोपण

ग्राम पंचायत खमनोर के जनप्रतिनिधियों द्वारा पंचायत चारागाह ज़मीन व खेड़ा देवी माता के परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान सरपंच ममता वीरवाल, गोपाल माली, जमनालाल वीरवाल, प्रशांत पालीवाल, रोजगार सहायक छगनलाल रेगर, किशनलाल गमेती मौजूद रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय खमनोर द्वारा आज कस्बे में बसस्टेण्ड, रेगर मोहल्ला, सदर बाजार, लौहार मोहल्ला में नि:शुल्क आयुर्वेदिक काढा पिलाया गया व स्कूल में पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह चुण्डावत, लक्ष्मण दूरिया ,उदय लाल लौहार, चुन्नीलाल लौहार, बसन्ती लाल पालीवाल, नाना लाल, टिकम चन्द जैन, शिव सिंह, लक्ष्मण लौहार का विशेष सहयोग रहा ।

विश्व पर्यावरण दिवस पर नाथद्वारा हॉस्पिटल में योगेश जोशी द्वारा हॉस्पिटल के कर्मचारियों की टीम बना कर 5 पौधे लगाये व हॉस्पिटल में जितने भी पौधे है उन सब को पानी डाल पिलाकर सभी कर्मचारियों ने ये संकल्प लिया कि इनकी रोज देख भाल करेंगे और अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएंगे ।

इस दौरान पंकज पालीवाल , मधुसूदन जोशी, मोहम्मद साजित , शिव सिंह मोजवत,भवर रेगर, गिर्राज गमेती , अनिल सनाढय , निखिल पालीवाल, दीपक माली ,गौरव व्यास अनिल शर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित थे

एक महीने में 500 पौधे लगाने का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर माहेश्वरी युवा संगठन एवं महेश युवा प्रगति मंच के संयुक्त तत्वावधान में अन्नपूर्णा माताजी मन्दिर, माहेश्वरी भवन पौधारोपण की शुरुआत की गई। युवा संगठन अध्यक्ष प्रदीप लड्ढा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर एक महीने में कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करते हुए बिना किसी आयोजन के 500 पौधे लगाने का संकल्प लिया। महेश युवा प्रगति मंच अध्यक्ष लोकेश कोगटा एवं माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष प्रदीप लड्ढा की सामुहिक अगुवाई में इस कार्यक्रम को करने का निर्णय लिया गया। युवा मंच सचिव अनिश मंत्री ने बताया कि कोविड-19 की महामारी ने ऑक्सीजन व पेड़ों की जरूरत को भलीभांति समझा दिया है। वन पर्यावरण से कार्बन डाइऑक्साइड का शोषण करते है और बदले में ऑक्सिजन प्रदान करते है। इसी को ध्यान में रखते हुए 500 पेड़ लगाने का संकल्प लिया। युवा संगठन के सचिव कमलेश बापडोत ने बताया कि मात्र पौधरोपण कर लेने से लाभ नहीं होगा जब तक उनकी देखभाल ना हो। इसलिए पौधरोपण के साथ साथ पौधों की देखभाल के लिए स्थानीय युवाओं को इस कार्यक्रम में जोडऩे की योजना बनाई है। संगठन के सभी युवा साथियों ने मिल करके इस अभियान को पूर्ण करने का प्रण लिया है। युवा संगठन के जितेंद्र लड्ढा, गोपाल मंत्री, राहुल मूंदड़ा, मनोज निष्कलंक, कमल मंत्री, अंकित लड्ढा आदि उपस्थित थे।