विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली

खमनोर। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्या निकेतन उच्च विद्यालय खमनोर द्वारा तिरंगा रैली आयोजित की गयी। रैली विद्यालय से आरंभ होकर खमनोर के बस स्टेण्ड, लौहार मोहल्ला, सोनी मोहल्ला, खटीक बस्ती, ब्रह्म पुरी ,पंचायत समिति के सामने से होते हुए विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता उदय लाल लौहार रहे । रैली में तिरंगा थामे चल रहे विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति के नारों से समूचे कस्बे को गुंजायमान कर दिया।

सफल आयोजन पर प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह चुण्डावत ने सभी का आभार प्रदर्शन किया। इस दौरान बसन्ती लाल पालीवाल , रेखा प्रजापत, योगेश लोहार, पूजा,शारदा रेगर, कल्पना श्रीमाली, आरती माली सहित समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।