पूर्व सांसद राठौड़ के 65वें जन्मदिवस पर हुए विविध कार्यक्रम – पौधरोपण के साथ विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

सामाजिक सरोकार आत्म संतुष्टि प्रदान करते हैं- कर्णवीर सिंह राठौड़

राजसमन्द। लोकप्रिय पूर्व सांसद स्व. हरिओम सिंह राठौड़ के 65 वें जन्मदिवस पर निर्मल ग्राम पसुन्द स्थित हरिओम उपवन में हरिओम फेन्स क्लब द्वारा पौधरोपण और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ‘सामाजिक समरसता और राष्ट्रवाद पर चिंतन’ विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी और भाजपा नेता कर्णवीर सिंह राठौड़ ने कहा कि सहजता और सरलता मानव के व्यक्तित्व का सबसे बड़ा गुण है। सामाजिक क्षेत्र हो या राजनीतिक क्षेत्र सहजता और सरलता के साथ किये गए सामाजिक सरोकार आत्म संतुष्टि प्रदान करते हैं। राठौड़ ने कहा कि उनके पिता ने भी राजनीतिक क्षेत्र में रहते हुए हमेशा ही सादगीपूर्ण तरीके से सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया था। आज वो हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनके कार्य करने की शैली हमेशा मार्गदर्शन का कार्य करती रहेगी।

गोष्ठी के दौरान हरिओम फेन्स के सत्यदेव सिंह चारण, एडवोकेट गोपाल कृष्ण पालीवाल, ग्रीनबेल्ट सोसायटी अध्यक्ष मधुप्रकाश लड्ढा, समाजसेवी सुरेश जोशी, प्रदीप खत्री, भेरूलाल नन्दवाना, धीरज पुरोहित, कमलेश कोठारी, विनोद जोशी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।