विप्र फाउंडेशन का दो दिवसीय सम्मेलन राष्ट्रीय परिषद की आमसभा के साथ सपंन्न, वर्ष 2022-24 के लिए इंदौर के राधेश्याम शर्मा बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

नाथद्वारा। विप्र फाउंडेशन का दो दिवसीय सम्मेलन रविवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक के साथ सम्पन्न हुआ। बैठक में 11 सूत्रीय नाथद्वारा घोषणा पत्र जारी किया गया, 2022-24 के लिए नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमे इंदौर के राधेश्याम शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, परसुराम कुंड पर 51 फिट ऊंची मूर्ति लगाने सहित अन्य घोषणा की गई।
प्रदेश प्रवक्ता सुधीर पुरोहित ने बताया कि विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में मुख्य संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, संरक्षक बनवारी लाल सोती, धर्मनारायण जोशी, पशुपतिनाथ शर्मा, हरियाणा के पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा, कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव आर. के. ओझा, हरियाणा से विधायक नरेश शर्मा व कुलदीप वत्स ,भाजपा विधायक अभिनेष महर्षि व छगनलाल राजपुरोहित, महिला आयोग की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता शर्मा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, एसएन श्रीमाली,राधेश्याम सिखवाल, बैठक आयोजक जोन 1 ए के के. के. शर्मा, राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा सहित प्रदेश व जिला पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन राष्ट्रीय सरंक्षक सुशील ओझा ने किया। ओझा ने कहा कि गत 2 साल से कोरोना के चले राष्ट्रीय परिषद की बैठक ऑनलाइन हुई थी, 2 साल बाद पहली बार विप्र फाउंडेशन के 350 पदाधिकारी मौजूद है। उन्होंने कहा कि पूर्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होती थी, सर्वसम्मति से राष्ट्रीय परिषद बनाई गई, जिसमे सभी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री को शामिल किया गया।
11 सूत्रीय नाथद्वारा घोषणा पत्र जारी — आमसभा में 11 सूत्रीय नाथद्वारा घोषणा पत्र जारी हुआ जिसमें आगामी वर्ष में किये जाने वाले कार्यो की जानकारी दी गई। इसमे सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में अरुणाचल प्रदेश स्थित परशुराम कुंड पर 51 फिट की मूर्ति स्थापित करना, शैक्षणिक में बीकानेर, जोधपुर और भरतपुर संभाग में बहुउद्देश्यीय सेंटर का निर्माण करवाने, महिला स्वालम्बन में विप्रम ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया, युवाओ की शिक्षा के लिए जयपुर में 6 मंजिल का सेंटर फॉर एक्सीलेंस का निर्माण करना, 8 जनवरी को जयपुर में जय जय राजस्थान विप्र समावेश, वैवाहिक रिश्तो को तय करने के लिए विप्र वेडलॉक सेवा सहित कुल 11 बिंदु का घोषणा पत्र जारी किया गया।
नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई घोषणा — आमसभा के दौरान नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा हुई। इसमे इंदौर के गुरुजी ठंडाई वाले राधेश्याम शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही सरंक्षक पद पर सत्यनारायण शर्मा, बनवारीलाल शर्मा, धर्मनारायण जोशी, डॉ सीपी जोशी, रतन शर्मा, सुरेश शर्मा सहित 31 लोग सरंक्षक बनाये गए।
उपाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण श्रीमाली, जितेंद्र भारद्वाज, श्रीकांत पराशर, सांवरमल, रामनारायण, हरिनारायण व्यास, सहित अन्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। राष्ट्रीय सचिव भगवान व्यास, कुलदीप राजपुरोहित, संजय शर्मा,नवीन जोशी, विष्णु पारीक, विजय जोशी, रुचि चतुर्वेदी सहित अन्य को बनाया गया।
महामंत्री पद पर सुनील शर्मा, पवन पारीक और रमेश शर्मा को मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर अशोक दाधीच, विप्र वाहिनी प्रभारी चंद्रकाता राजपुरोहित, ओवरसीज में संगठन का काम करने के लिए अमरीका के फ्लोरिडा निवासी पंकज ओझा को जिम्मेदारी दी गई।
जोनल में जोन 1 जयपुर के अध्यक्ष राजेश कर्नल, जोन1 ए में केके शर्मा, जोन1बी बीकानेर भवर पुरोहित को अध्यक्ष बनाया गया। सभी जोन के अध्यक्ष, मंत्री के नमो की घोषणा की गई।
अरुणाचल में 51 फिट की मूर्ति— अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड तीर्थ क्षेत्र में 51 फिट की पंचधातु की तेजमूर्ति भगवान परशुराम की भव्य मूर्ति की स्थापना की जाएगी। मूर्ति का निर्माण नोयडा मानेसर दिल्ली के नरेश प्रजापत करेंगे, नरेश ने नाथद्वारा की शिव मूर्ति निर्माण करवाया है वही इंडिया गेट पर लगने वाली नेताजी सुभचंद्र बोस की मूर्ति का भी निर्माण कर रहे है। आमसभा के दौरान उनका सम्मान किया गया। मूर्ति निर्माण में करीब 7 करोड़ का खर्च होगा, वही गौशाला और धर्मशाला निर्माण में 4 करोड़ का खर्च होगा। इसके लिए देश भर के सभी समाज के लोगो से मदद ली जाएंगी। इसके लिए मावली विधायक धर्मनारायण जोशी के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई।
समारोह को नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, डॉ सीपी जोशी, धर्मनारायण जोशी सहित अन्य ने सम्बोधित किया। जोन 1ए के अध्यक्ष केके शर्मा ने आभार व्यक्त किया।