अन्तर्राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना खमनोर पुलिस द्वारा गिरफ्तार


खमनोर। अपराधियों पर नकेल कसते हुए पुलिस द्वारा करीब 4000 किलोमीटर लगातार पीछा करते हुए अंतर्राज्यीय हथियार सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक राजसमंद सुधीर चौधरी,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा तथा नाथद्वारा वृताधिकारी बेनी प्रसाद मीणा के निर्देशन में खमनोर थानाधिकारी डाॅ. नवल किशोर चौधरी उप निरीक्षक द्वारा थाना सर्कल में 3 मार्च 2022 को दर्ज प्रकरण संख्या 49/2022 धारा 399,402 भादस व 3/25, 4/25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार अभियुक्तगण मुकेश सिह पिता मनोहरसिह राजपूत उम्र 24 साल निवासी इसवाल (तलाई) थाना गोगुन्दा जिला उदयपुर, भगतासिह पिता डीसी सिह सिक्ख जाति मजबी सिक्ख उम्र 27 साल निवासी सराबा तहसील जैतो थाना बगराडी जिला फरीदकोर्ट (पंजाब) ,सुरेन्द्रसिह पिता लक्ष्मणसिह जाति राजपूत उम्र 25 साल निवासी केसुली थाना खमनोर जिला राजसमंद , फतेहलाल पिता तोलाराम डांगी जाति डांगी उम्र 20 साल निवासी फेरणीयो का गुडा थाना अम्बामाता जिला उदयपुर, कैलाश गर्ग पिता भंवरलाल ब्राह्मण गर्ग उम्र 24 साल निवासी केसुली थाना खमनोर जिला राजसमंद , उदयसिह पिता नारूसिह जाति परमार राजपूत उम्र 33 साल निवासी नया मोहल्ला उनवास थाना खमनोर जिला राजसमन्द तथा थाना खमनोर के प्रकरण संख्या 50/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट ,51/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, 61/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, 62/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा 63/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार मुल्जिमानों को अवैध हथियार पिस्टल/देशी कट्टा सप्लाई करने वाले मुख्य अभियुक्त ओमप्रकाश उर्फ ओमसा पिता मोडाराम जाति मेघवाल उम्र 26 साल निवासी भाद्राजून थाना भाद्राजून जिला जालौर को गिरफ्तार कर अनुसंधानकिया जा रहा है।

वारदात का तरीका 

गिरफ्तार अभियुक्त सोशल मीडिया इन्स्टाग्राम आदि का इस्तेमाल करके
उसके साथियों से संपर्क करता है। अभियुक्त राजस्थान, गुजरात, तथा मध्यप्रदेश में अवैध हथियार सप्लाई करने का काम करता है। अभियुक्त के रहने का कोई निश्चित स्थान नहीं होकर दोस्तों से इंस्टाग्राम के जरिये बातचीत कर घूमता फिरता रहता है,अभियुक्त राज्य के कई थानो में वांछित चल रहा है। अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये बार-बार जगह बदल बदल कर भागता फिर रहा था। अभियुक्त के विरूद्ध सिरोही, जालोर, राजसमंद, अहमदाबाद (गुजरात) में प्रकरण दर्ज होकर हथियार सप्लाई करने में वांछित होकर फरारी काट रहा था।

अभियुक्त के साथियों को हथियार सहित खमनोर पुलिस थाने में पकडे जाने की सोशल मीडिया से सूचना मिलते ही अभियुक्त सक्रिय होकर जगह व स्थान जबलपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर आदि स्थानों पर लगातार बदल रहा था पुलिस टीम द्वारा लगभग 4000 किलोमीटर लगातार पीछा कर अभियुक्त को पकडने में सफलता प्राप्त की। अभियुक्त द्वारा राजसमंद, जालौर, सिरोही, उदयपुर आदि जिलों में अवैध हथियार सप्लाई करना बताया है।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम

डाॅ. नवल किशोर चौधरी उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना खमनोर के नेतृत्व में उनकी टीम में खमनोर थाने के शांतिलाल सहायक उप निरीक्षक, नन्दलाल सहायक उप निरीक्षक,हरिसिंह हैड कॉन्स्टेबल 66 ,संदीप कुमार हैड कॉन्स्टेबल 591,उदयलाल हैड कॉन्स्टेबल 802,मोहित कुमार कॉन्स्टेबल 1013,बुधराम कॉन्स्टेबल 604,नरेंद्र कुमार कॉन्स्टेबल 1102 तथा पवन कुमार कॉन्स्टेबल 900 शामिल रहे।