सुन्दर सिंह भण्डारी निःस्वार्थ सेवा भाव से लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने – बारहठ

घर घर संपर्क कर 8 वर्ष सुशासन के पत्रक बांटे

राजसमंद। भारतीय जनता पार्टी राजसमंद ने भाजपा के संस्थापक सदस्य सुन्दर सिंह भण्डारी की पुण्यतिथि जिला कार्यालय पर समारोह पूर्वक कार्यक्रम कर पुष्पांजलि अर्पित की।

जिला मीडिया प्रवक्ता अरविंद सिंह भाटी ने बताया की इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष मान सिंह बारहठ,वरिष्ठ कार्यकर्त्ता महेश पालीवाल, पूर्व प्रधान भानु पालीवाल, पूर्व विधायक बंशी लाल खटीक, कार्यक्रम के जिला संयोजक जगदीश पालीवाल एवं अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुभाष पालीवाल ने की।

जिलाध्यक्ष बारहठ ने कहा की सुन्दर सिंह भण्डारी का जीवन सरल, सहज एवं संगठन के लिए पूर्ण समर्पित रहा।भण्डारी जी ने संघ, जनसंघ एवं भाजपा को अपने संगठन कौशल से सीचा व आज भाजपा का विराट स्वरुप इन सभी महापुरुषों के द्वारा किये गए कार्यों की परिणीति है। कार्यकर्ताओ को उनके जीवन से सिख लेते हुए समर्पण भाव से समय देकर कार्य करना चाहिए। भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी प्रमोद गोड़ ने सुंदर सिंह भण्डारी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के जिला संयोजक जगदीश पालीवाल ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा की सम्पूर्ण जिले मे आज से सभी मंडलो पर कार्यकर्ता दो दिन पत्रक वितरित करते हुए घर-घर सम्पर्क कर मोदी जी की 8 वर्ष सुशासन की उपलब्धि बता कर महत्वपूर्ण एवं महत्वकांक्षी योजनाओ की जानकारी देंगे। कार्यक्रम के अंत मे राष्ट्रगान हुआ। तत्पश्चात जिला कार्यालय से ही भाजपा जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के सानिध्य मे सभी कार्यकर्ताओ ने घर – घर सम्पर्क किया एवं पत्रक वितरित करते हुए मोहल्ले वासियो को 8 वर्ष की सेवा, सुशाशन एवं गरीब कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला उपाध्याय महेन्द्र कोठारी, जिला महामंत्री सुनील जोशी, जिला मंत्री राम लाल जाट, मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता सनाढ्य, जवाहर जाट, मोहन कुमावत, हिम्मत कुमावत, राजकुमार अग्रवाल,लक्ष्मीनारायण पालीवाल,भवानी जोशी, मुरारी आशिया, आशीष पालीवाल, फुलेश भार्गव,प्रदीप कुमावत, ललित कुमावत,प्रदीप खत्री, धीरज पालीवाल, विनोद जोशी, नर्बदा शंकर पालीवाल, अनीता पालीवाल, मीना सोनी,रजनीकांत शाहू, चम्पालाल कुमावत, नरेश गुर्जर, चिंटू कुमावत, कपिल शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।