विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी व मंत्री शांति धारीवाल ने निर्माणाधीन शिव प्रतिमा का अवलोकन किया

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी व स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने मंगलवार को जिले के नाथद्वारा समीप स्थित मिराज समूह द्वारा निर्मित हो रही शिव प्रतिमा का अवलोकन किया।

    डॉ. जोशी मंगलवार को चार दिवसीय दौरे पर आज नाथद्वारा पहुंचे। विधान सभा अध्यक्ष डॉ जोशी ने निर्माणाधीन शिव प्रतिमा का अवलोकन किया और कार्यो का जायजा लिया। इस अवसर पर मंत्री धारीवाल ने भी साथ रहकर सभी कार्यो को बारीकी से देखा।

    इस अवसर पर जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल, मिराज समूह के मुखिया मदन लाल पालीवाल,नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा,  उपखंड अधिकारी निशा अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष लालजी मीणा,समाजसेवी देवकीनन्दन गुर्जर, प्रकाश पालीवाल, प्रवीण खंडेलवाल,मुनीश नासा सहित गणमान्य जन उपस्थित थे।