राजस्थान सरकार धरना प्रदर्शनों में व्यस्त, जनता त्रस्त : दीप्ति किरण माहेश्वरी

राजसमंद। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने भावा एवं कुरज ग्राम वासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क कर क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने राजस्थान में बढ़ रही बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश में सबसे अधिक बेरोजगारी राजस्थान में है। राजस्थान में बेरोजगारी की दर 23% है। प्रदेश में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या 60 लाख से अधिक है। किंतु राजस्थान की कांग्रेस सरकार प्रदेश में रोजगार बढ़ाने के लिए कोई कार्य करते हुए नहीं दिख रही है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार अपने पूरे कार्यकाल में बाड़े बंदी और धरना प्रदर्शन में व्यस्त रही है। प्रदेश सरकार की अनदेखी के कारण राजस्थान की जनता त्रस्त हैयुवाओं के भविष्य के सपने चकनाचूर हो रहे हैं। महिलाएं घर से बाहर निकलने में डर रही है। तुष्टिकरण और हिंदुओं के अंध विरोध के कारण सामाजिक सौहार्द का तानाबाना टूट गया है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर अच्छी योजनादेश को आगे बढ़ाने और देश की सुरक्षा को मजबूत करने की योजना का विरोध कर रही है। इस पार्टी के शाही परिवार के भ्रष्टाचार की कहानियां लंबे समय से जन चर्चा का विषय बनी हुई है। किंतु इस पार्टी के नेता तो यह मानकर चलते हैं कि उनका शाही परिवार सभी कानूनों से ऊपर है। उनसे कोई पूछताछ नहीं की जा सकतीउनके भ्रष्टाचार पर कोई कार्यवाही नहीं की जा सकती। जनता कांग्रेस प्रतिष्ठान के सारे खेल को समझ रही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि कांग्रेस पार्टी की देश विरोधी नीतियोंजन विरोधी नीतियों के बारे में क्षेत्र के हर गांवहर घर तक संदेश पहुंचाएं।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने भावा और कुरज क्षेत्र में कई मांगलिक आयोजनों में भी भाग लिया। वे क्षेत्र के शोक संतप्त परिवारों में संवेदना व्यक्त करने भी गई।