समुदाय आधारित कचरा प्रबंधन पर कार्यक्रम 13 जून को

खमनोर। सेवा मंदिर उदयपुर द्वारा महाराणा प्रताप की विख्यात रणभूमि हल्दीघाटी के मुख्यालय एवं ऐतिहासिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण ग्राम पंचायत खमनोर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान के तहत 13 जून 2022 को पंचायत समिति सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों , नागरिकों एवं व्यापारियों के साथ मिलकर श्रम दान एवं सामूहिक चर्चा का आयोजन प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा।

सेवा मंदिर शाखा बड़गांव की प्रखंड समन्वयक श्रीमती पुष्पा झाला ने शुक्रवार को पंचायत समिति में आयोजित बैठक में जानकारी देते हुए सभी से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने का आव्हान किया।
इस दौरान प्रखंड समन्वयक श्रीमती पुष्पा झाला के साथ जीवीके प्रभारी अबरार अहमद,एन आर डी प्रभारी गुरुचरण सिंह,प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज जोशी, क्षेत्रीय कार्यकर्ता देवाराम गमेती , क्षेत्रीय कार्यकर्ता बहादुर सिंह, क्षेत्रीय कार्यकर्ता भीम राज गमेती आदि ने प्रधान भेरूलाल वीरवाल, उप सरपंच भवानीशंकर जोशी से चर्चा कर स्वच्छ खमनोर हेतु किये जा रहे इस आयोजन में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने हेतु आमंत्रित किया है।