विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर पौधारोपण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

नाथद्वारा।  अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजसमन्द श्री अनंत भण्डारी के निर्देशानुसार विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर 22 मई 2022 को न्यायालय परिसर नाथद्वारा में पौधारोपण एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष  तालुका विधिक सेवा समिति, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नाथद्वारा श्री लक्ष्मीकांत वैष्णव ने बताया कि जैव विविधता को बढ़ाने का सबसे मुख्य तरीका अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना है इस हेतु न्यायालय परिसर नाथद्वारा में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नीम, पीपल, बरगद, अमलतास आदि पौधों का पौधारोपण किया गया। श्रीमान् अध्यक्ष महोदय द्वारा बताया गया कि विविधताओं के संरक्षण के लिए और इस समस्या से के प्रति सभी को जागरूक करने हेतु जैव विविधता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ‘‘हम समाधान का हिस्सा है।’’ रखी गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और वृक्षों एवं जैवविविधता को बचाने हेतु अपना सहयोग प्रदान करें क्योंकि हर व्यक्ति इस समस्या के समाधान का हिस्सा है।
इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय के अलावा सचिव तालुका विधिक सेवा समिति, नाथद्वारा सत्य प्रकाश त्रिपाठी, वन विभाग के कर्मचारीगण, होमगार्ड, अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।