नाथद्वारा व राजसमंद में लगेगा सौ-सौ लीटर की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट – नगरपालिका करेगी खर्च वहन

नाथद्वारा। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नाथद्वारा विधायक व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी ने नाथद्वारा व राजसमन्द में स्वायत्त शासन विभाग के मार्फत नगरपालिका द्वारा ऑक्सीजन प्लांट लगवाने की स्वीकृति दिलाई है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता व पार्षद दिनेश एम जोशी ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग राज्य सरकार के आदेशानुसार राजस्थान के 59 शहरों में जीवन रक्षक ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के राज्य सरकार की मंशा अनुरूप राजसमंद जिले की दो नगरपालिका में डॉ. सी. पी. जोशी के निर्देशानुसार ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे, जो दो महीने मे बनकर तैयार हो जाएंगे। नगर पालिका नाथद्वारा द्वारा विधिवत इसके लिए कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।
संभावित तौर पर इसी माह में नाथद्वारा चिकित्सालय में सी टी स्केन मशीन भी लगने की पूरी संभावना है। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष निरंतर प्रयासरत हैं। दोनों कार्यों के लिए नाथद्वारा पालिका चेयरमैन मनीष राठी व पालिका आयुक्त कौशल कुमार खटुमरा ने कार्य शुरू करवा दिया है।
प्रवक्ता जोशी ने बताया कि नाथद्वारा चिकित्सालय में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी पी जोशी के निर्देशानुसार केन्द्र व राज्य की मदद से 220 लीटर की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट,स्वायत्त शासन विभाग से 100 लीटर की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट,सी टी स्कैन मशीन,जीवन रक्षक एंबुलेंस,कोरोना लेब, दरीबा में आपातकाल को देखते हुए 300 ऑक्सीजन बेड वाले हॉस्पीटल की व्यवस्था करने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवकीनन्दन गुर्जर,पालिका चेयरमैन मनीष राठी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश जैन,उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर,जिला कांग्रेस प्रवक्ता व पार्षद दिनेश एम जोशी,पार्षद रमेश राठोड़, कमलेश कोमरेड, गोपेश बागोरा, सुरेश छापरवाल,कैलाश तंवर,शीतल पालीवाल,शेषनारायण माली,यशोदा कुमावत, मनोरमा डाबी,विश्वास प्रजापति, कंचन जोशी, सुरेन्द्र सिंह दसाणा, उज्जवल लावटी,रितीका गुर्जर, प्रमोद गुर्जर,शिल्पा गुर्जर, रोहित कुमावत,वंदना पालीवाल सहित सभी कांग्रेसजन ने डॉ.सी.पी.जोशी का आभार व्यक्त किया है।