कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे और घोषणाएं करती हैं- सांसद दीयाकुमारी , चुनाव प्रचार के दौरान सोनियाणा आश्रम में किये दर्शन

राजसमन्द। सांसद दीयाकुमारी ने कांग्रेस को कठघरे में खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे और घोषणाएं करती हैं। पिछले ढाई वर्षों में इन्होंने सिर्फ राजसमन्द का विकास रोककर पीछे धकेलने का कार्य किया है।

ग्राम पंचायत भावा में जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने दुनिया भर में नाम कमाया है। आज भारत विश्वगुरु बनने की और अग्रसर है। केंद्र की मोदी सरकार ने राम मंदिर, धारा 370, 35A, ट्रिपल तलाक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और सरकार पर एक रुपये का भी भ्रष्टाचार नहीं है, वहीं दूसरी और पिछली यूपीए सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार करने का काम किया है। जनता का शोषण करने का कार्य किया है। सांसद ने सुशासन के लिए भाजपा को कमल का बटन दबाकर वोट करने की अपील की।

सोनियाणा आश्रम में किये दर्शन-

सांसद दीयाकुमारी ने चुनाव प्रचार के दौरान सोनियाणा आश्रम पहुँचकर भूतगिरी बावजी के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की।

इस अवसर पर कुम्भलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, हम्मीर सिंह भायल, पूर्व विधायक बंशी लाल खटीक, मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी, संगीता कुंवर चौहान, पूर्व चेयरमेन अशोक रांका सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारीगण व आमजन उपस्थित थे।