मिराज समूह द्वारा निर्मित आइकॉनिक गेट का विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी ने किया शुभारंभ

नाथद्वारा। राजसमंद जिले के सुविख्यात औद्योगिक मिराज समूह द्वारा प्रभु श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा बस स्टैंड पर निर्मित आइकॉनिक गेट का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी व मिराज समूह के चेयरमैन मदन लाल पालीवाल द्वारा बुधवार सायंकाल सात बजे पारंपरिक मंत्रोच्चार एवं विधिविधान से किया गया।

समारोह को संबोधित कर विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने मिराज समूह द्वारा नगरीय विकास में दिए जा रहे योगदान की प्रशंसा करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नगर के सम्मान को बढ़ाने की बात कही।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमैन मनीष राठी, उपाध्यक्ष श्याम लाल गुर्जर, मिराज प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों,जनसेवकों सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिराज समूह द्वारा निर्मित आइकॉनिक गेट से नगर के प्रवेश द्वार पर सुंदरता को बढ़ावा मिला है। इसी के साथ विश्व की सबसे बड़ी 351 फीट की विशाल शिव प्रतिमा का अनावरण भी वर्ष 2021 में संभावित है।