श्रीजी क्लब द्वारा महागरबा रास का हुआ आयोजन

नाथद्वारा। श्री जी क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय महागरबा रास भण्डारी वाटिका में आयोजित किया गया।
आयोजक मंडल के प्रितेश जैन ने बताया कि आयोजन में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवकीनंदन गुर्जर(काका साहब)विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनीष राठी , नाथद्वारा सीआई पुरण सिंह राजपुरोहित,भा ज पा नेता योगेंद्र सिंह चौहान, हेमंत शर्मा, नाथद्वारा ब्लॉक उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह गोरवा,खमनोर उप प्रधान वैभवराज सिंह चौहान,पालिक नेता प्रतिपक्ष प्रदीप काबरा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा माली,पार्षद शीतल पालीवाल,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल पालीवाल,छात्रसंघ उपाध्यक्ष मितवा चौहान,युगप्रताप सिंह,फाल्गुन युवा नेता किशन गाडरी आदि थे।


आयोजन की शुरुआत श्रीनाथ जी की आरती कर की गई।
अतिथियों का स्वागत आयोजक मंडल के प्रितेश जैन,कुश श्रीमाली,प्रियांश कुमावत,राजवीर सिंह,ईश्वर सिंह,लक्ष्य सिंह ने किया।