होली मिलन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी ने की शिरकत

नाथद्वारा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने बुधवार को होली मिलन समारोह कार्यकर्ताओ के साथ मनाया। कांग्रेस द्वारा मावली रोड़ स्थित रिसोर्ट में आयोजित समारोह में विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए नगर व पंचायतो के पदाधिकारीगण से मिलकर विकास कार्य करने पर चर्चा की व उनकी समस्या सुनी। इस दौरान कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, खमनोर प्रधान, उपप्रधान, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।